CG में ओवरटेक के चक्कर में ट्रेलर से टकराई प्रयागराज जा रही बस, एक की मौत, 15 से ज्यादा यात्री घायल

गौरेला. महाकुंभ जाने वाले मार्ग पर गाड़ियां अधिक चलने से आए दिन हादसे हो रहे. आज सुबह फिर प्रयागराज जा रही बस ओवरटेक के चक्कर में खड़े ट्रेलर से टकरा गई. इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई. वहीं 15 से ज्यादा यात्री घायल हैं. घटना की सूचना मिलते ही गौरेला पुलिस मौके पर पहुंची.

यह घटना गौरेला अनूपपुर मार्ग में खैरझिटी के पास हुई है. जानकारी के मुताबिक, महिन्द्रा ट्रेवल्स की बस से तीर्थ यात्री रायपुर से प्रयागराज महाकुंभ के लिए जा रहे थे. इस दाैरान ओवरटेक के चक्कर में बस ने खड़े ट्रेलर को पीछे से ठोक दिया. इस हादसे में बस कर्मचारी की मौत हो गई. वहीं 15 से ज्यादा लोग घायल हैं. सभी घायलों को नजदीकी वेंकटनगर स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

लालमैदान में सजेगा मां जगदंबा का भव्य दरबार :...

भिलाई। पावर हाउस स्थित लालमैदान में आयोजित होने वाले शारदीय नवरात्र उत्सव 2026 की तैयारियों के बीच लालमैदान दुर्गोत्सव समिति ने धार्मिक परंपरा के...

SBI कियोस्क में 10 साल तक खाताधारकों के पैसों...

धमतरी। जिले के भखारा थाना क्षेत्र में बैंक खाताधारकों से कथित धोखाधड़ी और करोड़ों रुपये के गबन का मामला सामने आया है। पुलिस ने...

सरकारी अस्पतालों पर आमने-सामने होंगे बैज-जायसवाल? : PCC चीफ...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में नेताओं के बीच खुली बहस को लेकर नया मुकाबला सामने आया है। पीएम आवास के मुद्दे पर भूपेश बघेल...

‘आधा दर्जन से ज्यादा पूर्व विधायक संपर्क में’ :...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से करीब दो साल पहले कांग्रेस और भाजपा के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष...