त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का दूसरा चरण : जिला पंचायत के 127 सीटों में से 97 में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों की जीत, पहले चरण में भी कई जिलों में किया था क्लीन स्वीप

रायपुर. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में भी भाजपा का शानदार प्रदर्शन रहा. जिला पंचायत के 127 सीटों पर हुए मतदान में भाजपा समर्थित 97 प्रत्याशियों ने जीत प्राप्त की है. पहले चरण के चुनाव में भी भाजपा ने शानदार जीत दर्ज की थी. कई जिलों में क्लीन स्वीप किया था.

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के भाजपा संयोजक सौरभ सिंह ने कहा, अभी 23 तारीख को तीसरे चरण का मतदान होना है, लेकिन बीजेपी ने अभी से ही 10 जिलों में बहुमत प्राप्त कर लिया है. बता दें कि पहले चरण के चुनाव में नारायणपुर, कवर्धा, खैरागढ़, कोंडागांव, मुंगेली और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जैसे जिलों में भाजपा ने सभी सीटें जीतकर क्लीन स्वीप किया था. सीएम विष्णुदेव साय ने कहा था कि भाजपा सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में जो विकास कार्य किए, जनता ने उन पर अपनी मुहर लगाई.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

लालमैदान में सजेगा मां जगदंबा का भव्य दरबार :...

भिलाई। पावर हाउस स्थित लालमैदान में आयोजित होने वाले शारदीय नवरात्र उत्सव 2026 की तैयारियों के बीच लालमैदान दुर्गोत्सव समिति ने धार्मिक परंपरा के...

SBI कियोस्क में 10 साल तक खाताधारकों के पैसों...

धमतरी। जिले के भखारा थाना क्षेत्र में बैंक खाताधारकों से कथित धोखाधड़ी और करोड़ों रुपये के गबन का मामला सामने आया है। पुलिस ने...

सरकारी अस्पतालों पर आमने-सामने होंगे बैज-जायसवाल? : PCC चीफ...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में नेताओं के बीच खुली बहस को लेकर नया मुकाबला सामने आया है। पीएम आवास के मुद्दे पर भूपेश बघेल...

‘आधा दर्जन से ज्यादा पूर्व विधायक संपर्क में’ :...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से करीब दो साल पहले कांग्रेस और भाजपा के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष...