भिलाई में फंदे पर लटकी मिली रेलवे कर्मी की लाश, जांच में जुटी पुलिस

दुर्ग. जिले में गुरुवार को एक रेलवे कर्मी की फंदे पर लटकती लाश मिली है। मृतक की बहन सलोनी ने आरोप लगाया कि उसके भाई की हत्या उसकी पत्नी और बेटे ने मिलकर की है। फिर शव को फंदे पर लटका दिया है। मामला पुरानी भिलाई थाना इलाके का है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक, पदुम नगर निवासी एन श्याम (56) रेलवे में कर्मचारी थे। सीएसपी छावनी हरीश पाटिल ने बताया, शुरुआती जांच में मामला खुदकुशी का लग रहा है। शव का पीएम हो चुका है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता चल पाएगा। पुलिस परिजनों से भी इस बारे में बात करेगी।

सीएसपी हरीश पाटिल ने कहा कि, एन श्याम की पत्नी ने बताया कि बुधवार रात में वो पति को ऊपर के कमरे में खाना देने गई थी। उसने दरवाजा खटखटाया तो अंदर से दरवाजा नहीं खुला। उसने सोचा की श्याम नाराज है इसलिए दरवाजा नहीं खोल रहा है। इसके बाद वो नीचे आ गई। जब गुरुवार सुबह भी दरवाजा नहीं खुला तो उसने खिड़की से देखने पर फंदे पर लटकता मिला।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर शुरू : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत रायपुर संभाग में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हो गई है। संभाग के ब्लॉक...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : ‘सांवला-मोटा’ कहने पर पति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए पति की तलाक की मांग खारिज कर दी है।...

गणेश विसर्जन जुलूस में DJ बंद कराने पर बवाल...

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे बंद कराने को लेकर पुलिस और गणेश पूजा समिति के सदस्यों के बीच...

अस्पताल पर चला बुलडोजर तो भड़के ग्रामीण : SECL...

कोरबा। जिले में SECL की गेवरा खदान के नए प्रोजेक्ट को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। हरदीबाजार में जमीन अधिग्रहण की...