Durg news : छालीवुड कलाकार के घर चोरी, चोरों ने साढ़े चार लाख कैश समेत गहने किए पार

गुंडरदेही। नगर में दो चोरी की घटना हुई है। कन्हैया विहार के छालीवुड कलाकार पवन गांधी के घर में तो दूसरी चोरी नगर पंचायत के सामने की कॉलोनी में कन्हैया साहू के सूने घर में हुई। मकान मलिक सहित परिवार के बाकी सदस्य कुंभ में प्रयागराज दर्शन के लिए गए हैं, तभी मौका के फायदा उठा चोरों ने चोरी कर ली। पवन गांधी के घर के सामने शिवलिंग की प्रतिमा है, जिसमें पड़ोसी जल चढ़ाने रोज जाते हैं। सुबह 9 बजे पड़ोस में रहने वाली महिला जल चढ़ाने गई तो देखी की गांधी परिवार का घर का ताला टूटा हुआ है।

बुधवार सुबह उनके ससुर अशोक कुमार पोद्दार ने देखा कि घर के ताले टूटे हुए हैं। सूचना मिलते ही उनके चाचा द्वारिका प्रसाद गांधी और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। मुख्य गेट और दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। अंदर अलमारी और लॉकर भी तोड़ दिए गए थे। पवन गांधी ने बताया कि अलमारी में रखे 4.65 लाख रुपए नकद, बच्चों की गुल्लक में जमा राशि और 5.25 लाख रुपए के सोने-चांदी के गहने चोरी हो गए। गहनों में सोने की चेन, हार, मंगलसूत्र, अंगूठियां, कान की टॉप्स, चांदी के सिक्के, लोटा, गिलास और थाली शामिल हैं। चोरी का संदेह जताते हुए तुरंत पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर खोजबीन शुरू की। डॉग स्क्वॉयड, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट बुलाया गया। सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है।

कॉलोनी में साहू परिवार के घर भी चोरी हो गई दूसरी चोरी उसी रात नगर पंचायत के सामने वाली कॉलोनी में कन्हैया साहू के एक घर में हुई। जहां सोने के जेवरात और भगवान की मूर्तियां चोरी हुई है, जो लगभग 90 हजार से एक लाख के बीच बताई जा रही है। गुंडरदेही थाना प्रभारी मनीष शेंडे ने बताया कि अभी जांच चल रही है, बहुत ही जल्दी चोर पुलिस की हिरासत में होगा। अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 305, 331 (4) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। पुलिस संदिग्धों की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

MSME समाधान पोर्टल: रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने संसद...

नई दिल्ली / रायपुर: एमएसएमई समाधान पोर्टल पर सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के लंबित भुगतानों और एमएसईएफसी (MSEFC) में जारी मामलों को लेकर रायपुर...

CGPSC SI प्रीलिम्स रिजल्ट में ‘NEWS’ और ‘SPACE RANI’...

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) द्वारा जारी सूबेदार, उप निरीक्षक (SI) और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा के प्रारंभिक (प्री) परिणाम के बाद चयन सूची...

बीएड छात्रा की हत्या, लिव-इन पार्टनर ने गला दबाकर...

रायपुर। राजधानी रायपुर से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। बोरियाकला स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाली बीएड छात्रा की उसके...

परिसीमन को लेकर आदिवासियों में भ्रम फैलाने के आरोप,...

नई दिल्ली। परिसीमन को लेकर आदिवासी समाज में भ्रम और आशंकाएं फैलाए जाने के आरोपों के बीच एक बयान जारी कर दावा किया गया...