बलौदाबाजार हिंसा केस: 7 महीने बाद जेल से रिहा हुए भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव… सेंट्रल जेल के बाहर उमड़ी समर्थकों की भीड़… 112 लोगों को भी हाई कोर्ट ने दी सशर्त जमानत

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार हिंसा मामले में विधायक देवेन्द्र यादव को बड़ी राहत मिली है। विधायक जेल से रिहा हो गए हैं। देवेंद्र यादव आगजनी और हिंसा मामले में पिछले 7 महीनों से जेल में बंद थे। साथ ही आपको दे की कोर्ट ने इस मामले में 112 आरोपियों को जमानत दे दी है। 25 हज़ार के बॉन्ड पर आरोपियों को जमानत देने का आदेश कोर्ट ने दिया है। मामले की सुनवाई जस्टिस एनके व्यास के सिंगल बेंच में हुई।

वहीं मामले में रिहाई का आदेश बलौदाबाजार कोर्ट से पारित किया जिसके बाद रिहाई के आदेश की कॉपी को देंवेंद्र यादव के वकील ने सेंट्रल जेल में प्रस्तुत किया। जिसके बाद अब उन्हें रायपुर के सेन्ट्रल जेल से रिहा कर दिया गया है।

सेन्ट्रल जेल के बाहर विधायक देवेंद्र यादव के परिवार वाले भी मौजूद है। वहीं उनके समर्थकों की भारी भीड़ जमा हो गई है,जो फूल माला मिठाई लेकर पहुंचे हैं। इस दौरान भीड़ को देखते हुए पुलिस ने जेल के बाहर जबरदस्त बैरिगेटिंग की है। वहीं मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किए गए हैं। विधायक देवेंद्र यादव के बड़े भाई रोहित यादव ने जमानत कराई है। इस दौरान यादव को 25- 25 हजार के दो जमानत पर रिहा किया गया है।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद, जमानत की प्रक्रिया बलौदाबाजार जिला सत्र न्यायालय में पूरी की गई। न्यायाधीश ने 25-25 हजार रुपये की दो जमानत राशि निर्धारित की थी। जिसके बाद विधायक देवेंद्र यादव के बड़े भाई रोहित यादव ने ली। रिहाई आदेश की प्रति मिलने के बाद उनके वकील इसे रायपुर सेंट्रल जेल में प्रस्तुत किया। जिसके बाद ही देवेन्द्र यादव की रिहाई संभव हुआ।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मातम में बदली तीजा की खुशियां: पिकअप ने बाइक...

धमतरी। तीजा पर्व की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई। हादसा पुरूर के पास...

पत्नी से अवैध संबंध का शक, पति ने पड़ोसी...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पत्नी से अवैध संबंध होने के शक में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। प्रतापपुर...

दहेज में कार नहीं मिलने पर पत्नी को प्रताड़ित...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र के ग्राम उमरपोटी में नवविवाहिता की फांसी लगाकर आत्महत्या के मामले में मर्ग जांच के बाद पुलिस ने उसके पति...

यात्रियों की बढ़ी परेशानी, आज और कल रद्द रहेगी...

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज और कल कई ट्रेनें रद्द रहेंगी. दरअसल, उरकुरा स्टेशन यार्ड में रीमॉडलिंग का काम चल रहा है, जिसके चलते यह...