दिल्ली में SOUL Leadership 2025 का आयोजन, छत्तीसगढ़ से “कुछ फ़र्ज़ हमारा भी” संस्था के लीडर नितिन सिंह राजपूत हुए शामिल, साझा किया अपना अनुभव

रायपुर। भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित SOUL Leadership Conclave 2025 में देशभर से चयनित 200 युवाओं में छत्तीसगढ़ के “कुछ फ़र्ज़ हमारा भी” संस्था के संस्थापक एवं लीडर नितिन सिंह राजपूत जी का विशेष चयन हुआ है। यह दो दिवसीय भव्य सम्मेलन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटित किया गया। इस कार्यक्रम में राजनीति, सार्वजनिक नीति, खेल, व्यवसाय और सामाजिक क्षेत्र के प्रख्यात नेताओं ने अपने नेतृत्व अनुभव युवाओं के साथ साझा की।

बता दें कि इस विशेष कार्यक्रम में देश और दुनिया के कई प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों ने हिस्सा लिया, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव
भारती एंटरप्राइज़ के संस्थापक एवं अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल
हार्वर्ड बिजनेस स्कूल के डीन के सलाहकार एवं UK-India CEO फोरम के सह-अध्यक्ष अजय पीरामल
ज़ाइडस लाइफसाइंसेस के अध्यक्ष पंकज आर. पटेल
भारतीय शतरंज ग्रैंडमास्टर गुकेश डोमराजू
इंडिया टुडे के न्यूज़ डायरेक्टर राहुल कंवल
अक्षय पात्र फाउंडेशन के CEO श्रीधर वेंकट
नीति आयोग के सदस्य डॉ. आर. बालसुब्रमण्यम
पूर्व MD और CEO, टाटा मोटर्स – रवि कांत
जीएमआर समूह के ऊर्जा और शहरी अवसंरचना अध्यक्ष – जी. बी. एस. राजू
श्रीराम चंद्र मिशन के अध्यक्ष – कमलेश पटेल (दाजी)
पूर्व उपराज्यपाल, पुडुचेरी एवं भारत की पहली महिला IPS अधिकारी – डॉ. किरण बेदी
पूर्व गवर्नर, भारतीय रिज़र्व बैंक – शक्तिकांत दास
मुख्य न्यायाधीश, सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया – डॉ. जस्टिस धनंजय वाई. चंद्रचूड़
सेल्सफोर्स इंडिया की अध्यक्ष एवं CEO, पूर्व अध्यक्ष SBI – अरुंधति भट्टाचार्य
केंद्रीय पर्यावरण मंत्री – भूपेंद्र यादव
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी – बैजयंत ‘जय’ पांडा
ब्रह्माकुमारीज़ की वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका एवं प्रेरक वक्ता – सिस्टर बी. के. शिवानी
पूर्व मुख्य कोच, भारतीय हॉकी टीम – पी. आर. श्रीजेश
छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का क्षण
गौरतलब है कि नितिन सिंह राजपूत को इससे पहले जनवरी 2025 में दिल्ली में आयोजित “विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग” में भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। अब फरवरी 2025 में एक और प्रतिष्ठित राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करना, न केवल उनके लिए बल्कि पूरे रायपुर और छत्तीसगढ़ प्रदेश के लिए गर्व की बात है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महतारी वंदन योजना में 27 हजार अपात्र! हजारों महिलाओं...

रायपुर। रायपुर में महतारी वंदन योजना के हजारों हितग्राहियों को अपात्र बताए जाने के बाद राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस का कहना...

जादू टोना के आरोप में 9वीं के छात्र को...

रायपुर। राजधानी रायपुर के सड्डू स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय में जादू टोना के आरोप में 9वीं के बच्चे को टीसी देने का मामला सामने...

बीएसपी स्क्रैप चोरी मामले में रायपुर पावर एंड स्टील...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के स्क्रैप चोरी मामले में पुलिस ने कार्रवाई का दायरा बढ़ाते हुए चोरी का स्क्रैप खरीदकर औद्योगिक संस्थान में...

पुराने नोट और सिक्के के बदले करोड़ों का झांसा:...

कबीरधाम: छत्तीसगढ़ की कबीरधाम पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसके कारनामे जानकर कोई भी हैरान रह...