CG – 4 साल के लव स्टोरी का द एंड: प्रेमी ने कहा – मेरे साथ रहना हो रहो, वरना मत रहो… प्रताड़ित होकर प्रेमिका ने लगाई फांसी… बॉयफ्रेंड ने दूसरे लड़कों से बात करने का लगाया था आरोप

CG

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक युवती फांसी के फंदे पर झूल गई। जिसकी जानकारी सुबह परिजनों को हुई। घटना जूटमिल थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है की युवती ने प्रेमी से परेशान होकर साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। दोनों के बीच विवाद हुआ था, जिस दौरान बॉयफ्रेंड ने कहा था कि, तुम दूसरे लड़के से बात करती हो। इसलिए मेरे साथ रहना है तो रहो, वरना मत रहो। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, कहरापारा निवासी अनुराधा साहू (19) जेल कॉम्पलेक्स रोड स्थित ब्यूटी पार्लर में काम करती थी। 21 फरवरी की सुबह करीब 4 बजे परिजनों को उसकी लाश फांसी के फंदे पर लटकती मिली। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई।

अनुराधा की सहेलियों से पूछताछ में पता चला कि, करीब 4 साल से उसका प्रदीप के प्रेम संबंध था। कुछ दिन पहले ही अनुराधा का प्रदीप के साथ विवाद हुआ था। प्रदीप ब्यूटी पार्लर में गाली-गालौज कर उसका स्कूटी ले गया था। इसके बाद गांधी गंज में प्रदीप ने युवती, मां और उसकी बहन को बुलाया। उन्हें कहने लगा कि अनुराधा दूसरे लड़कों से भी बात करती है।

इसके बाद अनुराधा की स्कूटी को लौटाते हुए कहा कि, मेरे साथ रहना तो रह, नहीं तो मत रहा कहकर चले गया। इससे युवती मानसिक रूप से परेशान थी। पुलिस ने जांच में पाया कि प्रदीप की प्रताड़ना से तंग आकर युवती ने आत्महत्या कर ली है।

पुलिस ने तत्काल आरोपी के घर फटहामुड़ा प्रियदर्शी नगर में दबिश दी, जहां प्रदीप कुमार (25) को गिरफ्तार कर लिया। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 108 के तहत केस दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई की कांग्रेस नेत्री रीता सिंह समेत पति और...

भिलाई। करोड़ों रुपये के जमीन सौदे में भिलाई नगर निगम की एमआईसी सदस्य, वार्ड-39 की कांग्रेस पार्षद रीता सिंह, उनके पति रमेश चंद्र सिंह और...

आधी रात बर्थडे पार्टी में हंगामा, पुलिस से धक्का-मुक्की...

रायपुर। राजधानी रायपुर के गांधी नगर कालीबाड़ी क्षेत्र में देर रात बर्थडे पार्टी के दौरान तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजाकर हंगामा करना सात...

CG News : बाल संप्रेक्षण गृह से 8 बच्चे...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में स्थित बरोंड़ा बाजार के बाल संप्रेक्षण गृह से सोमवार तड़के 8 बच्चे फरार हो गए। घटना के बाद...

दुर्ग में सरपंच पति की चाकू मारकर हत्या, चार...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में लूटपाट के दौरान ग्राम तुमाकला के सरपंच पति एवं उपसरपंच प्रकाश सिंह कश्यप की चाकू मारकर हत्या कर...