Jashpur पुलिस के ‘ऑपरेशन आघात’ की बड़ी सफलता: SSP शशिमोहन ने पकड़ी डेढ़ करोड़ की शराब, 700 पेटी विदेशी शराब जब्त

डेस्क। जशपुर पुलिस को नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक ट्रक से 700 पेटी विदेशी शराब बरामद की है, जो पंजाब से बिहार ले जाई जा रही थी। जब्त शराब की कीमत लगभग डेढ़ करोड़ रुपये आंकी गई है। इस मामले में एक आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया है और आगे की जांच जारी है।

ट्रक से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अवैध शराब की बड़ी खेप जशपुर से गुजरने वाली है। इस पर एसएसपी शशिमोहन सिंह के निर्देश पर दुलदुला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ट्रक को रोका और जांच करने पर उसमें विदेशी शराब की 700 पेटियां पाई गईं।

बिहार CID करेगी जांच, तस्करी के बड़े नेटवर्क का हो सकता है खुलासा
गौरतलब है कि बिहार में शराबबंदी लागू है, ऐसे में इतनी बड़ी मात्रा में शराब की तस्करी एक संगठित गिरोह की ओर इशारा कर रही है। इस मामले में अब बिहार पुलिस की CID टीम भी जांच के लिए जशपुर पहुंचने वाली है। संभावना जताई जा रही है कि इस कार्रवाई से अंतरराज्यीय तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश हो सकता है।

जशपुर पुलिस का ‘ऑपरेशन आघात’ बना तस्करों के लिए खतरा
जशपुर पुलिस लगातार नशे के खिलाफ अभियान चला रही है। ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत अब तक कई बड़ी कार्रवाइयां की जा चुकी हैं, जिससे तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अवैध शराब और नशे के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पाटन चुनाव मामला : भूपेश बघेल को हाईकोर्ट से...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पाटन विधानसभा चुनाव से जुड़े मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से दायर आवेदन को हाईकोर्ट ने खारिज कर...

तालाब में डूबने से तीन मासूम सहेलियों की मौत,...

कोरबा। जिले के पाली थाना क्षेत्र के ग्राम नुनेरा में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा सामने आया। अलगू तालाब में नहाने गई तीन मासूम सहेलियों...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना,...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सृजन, शिल्प और निर्माण के देवता भगवान...

तारा कोल ब्लॉक पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तारा कोल ब्लॉक की नीलामी और स्वीकृति को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री...