दुर्ग में युवाओं के लिए अच्छा मौका, लगने जा रहा है प्लेसमेंट केम्प: 28 फरवरी को इन पदों पर होगी भर्तियां… 10वीं पास भी कर सकते है अप्लाई

दुर्ग। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र परिसर दुर्ग में 28 फरवरी 2025 को प्रातः 10.30 बजे से प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया है। प्लेसमेंट केम्प में निजी नियोजक टीओटी सिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड कोहका भिलाई द्वारा स्नातक प्रशिक्षण इंजीनियर 15, टेलीकालर 7, एमआईएस कार्यकारी 02, बिक्री प्रतिनिधित्व (फिल्ड भिलाई) 20 और क्रय कार्यकारी 05 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसी प्रकार गार्गी रिटेल सर्कुलर मार्केट केम्प 02 भिलाई द्वारा बिक्री कार्यकारी (काउण्टर बिक्री) 15, बिक्री कार्यकारी (फील्ड भिलाई) 20, एमआईएस कार्यकारी 02, डिजिटल मार्केटिंग कार्यकारी 05 और टेलीकालर 07 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए आयु सीमा 18 से 35 एवं शैक्षणिक योग्यता 10वी पास एवं ग्रेजुएट/बी.टेक/डिप्लोमा (इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रानिक्स)/ग्रेजुएट/ग्राफिक डिजाइन और विडियों एडिटिंग अनुभवी को प्राथमिकता दी जाएगी।

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग के उप संचालक आर.के.कुर्रे के अनुसार इच्छुक आवेदक समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाण एवं अंकसूची, पहचान पत्र (मतदाता परिचय पत्र, आधार कार्ड, पेन कार्ड, ड्रायविंग लाइसेंस) रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छ.ग. निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र सभी दस्तावेजों की छायाप्रति के साथ कार्यालयीन समय पर जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग में उपस्थित हो सकते हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

धान खरीदी से पहले प्रशासन का छापा : पंडरिया...

कवर्धा। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने से पहले ही अवैध भंडारण और कारोबार करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर...

टाटा पावर के नाम पर साइबर ठगी का बड़ा...

राजनांदगांव। टाटा पावर सोलर कंपनी की डिस्ट्रीब्यूटरशिप दिलाने का झांसा देकर ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का राजनांदगांव साइबर पुलिस ने पर्दाफाश किया है।...

जगदलपुर में 2.38 करोड़ का गांजा पकड़ाया : तस्करों...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी के खिलाफ बस्तर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने ओडिशा से लाए जा रहे 476 किलो...

रायपुर में खूनी बदला : बाल संप्रेक्षण गृह के...

रायपुर। राजधानी रायपुर में बुधवार शाम हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई। माना थाना क्षेत्र स्थित बाल संप्रेक्षण गृह के बाहर तीन नाबालिगों ने...