पूर्व पार्षद जयप्रकाश को प्रदेश भाजपा संगठन में मिली जगह : कार्यकारी सदस्य बनाए जाने पर पार्टी होगी मजबूत

भिलाई। भिलाई निगम के कोसानगर वार्ड के भाजपा पूर्व पार्षद जयप्रकाश यादव को पार्टी प्रदेश हाईकमान ने भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश कार्यकारी सदस्य नियुक्त किया है। उनको प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की सहमति से शंभू गुप्ता (साहू) प्रदेश संयोजक भारतीय जनता पार्टी स्वच्छ भारत अभियान ने नियुक्त किया है। उ

नकी नियुक्ति से भाजपाइयों सहित क्षेत्रवासियों में हर्ष व्याप्त है। जयप्रकाश एक सुलझे हुए व पार्टी के प्रति निष्ठाभाव से काम करने वाले कार्यकर्ता हैं। इसलिए पार्टी ने अपना विश्वास जताते हुए उन्हें इस पद के काबिल समझा है। प्रदेश संयोजक शम्भू गुप्ता ने कहा है कि जयप्रकाश की नियुक्ति से संगठन पहले से और ज्यादा मजबूत होगी।

उनकी नियुक्ति पर पूर्व पार्षद ललिता पिल्ले,रामकुमार गुप्ता, शरद बिजवे, गोवर्धन साहू, रामाशीष सिंह, मीना सोनी, विद्या शुक्ला, मीना शुक्ला, दीपक बंजारे, भूपेश द्विवेदी, अमित सिंह, राजेश यादव, रामनाथ चौहान, कैलाश बाघ, दुर्गा यादव, कमला देवी, प्रमिला पाल, मीनाक्षी, आशीष चौहान आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

युवा कांग्रेस चुनाव: देवेंद्र गुट से शैलेंद्र बंजारे होंगे...

रायपुर। महीनों की लंबी तैयारी और सियासी कयासों के बाद आखिरकार युवा कांग्रेस संगठन चुनाव में देवेंद्र यादव गुट की ओर से प्रदेश अध्यक्ष...

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा फेरबदल: दीपक बैज की सहमति...

रायपुर, 5 जून 2026। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूत और धारदार बनाने के उद्देश्य से अपने संचार विभाग में...

छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का निधन,...

छत्तीसगढ़ के राजनीतिक और सामाजिक गलियारों से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का सोमवार...

BJP युवा नेता मनीष पाण्डेय का MLA देवेंद्र यादव...

भिलाई नगर। भाजपा युवा नेता मनीष पाण्डेय ने कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल...