CG में धर्मांतरण का बड़ा मामला: पत्नी ने पति पर लगाया गंभीर आरोप… ईसाई धर्म नहीं अपनाने पर बेल्ट से की पिटाई… घर से मूर्तियों और फोटो को फेंककर प्रभु यीशु की लगाई फोटो

CG

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में धर्मांतरण कराने का मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने अपने ही पति के खिलाफ धर्मांतरण का आरोप लगाया है। पति ने घर से मूर्तियों और फोटो को फेंककर प्रभु यीशु की फोटो लगा दी। भगवान की मूर्ति पूजा को वह शैतान पूजा बताता है। पत्नी ने कहा उनकी शादी हिन्दू रीति रिवाज से हुई है। पति तब हिन्दू ही था। शादी के बाद उसने धर्मांतरण कर ईसाई धर्म अपना लिया। अब उसे और दोनों बच्चों को भी धर्म परिवर्तन करने दबाव बना रहा है। इंकार करने पर बेल्ट से पिटाई कर दी। मामला पूरा सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

महिला ने बताया कि वह दलित समाज से आती है। शादी के कुछ समय बाद ही पति इसाई धर्म को मानने लगा। शुरूआत में उसने अपने-अपने धर्म को मानने की छूट दी थी। उसने कहा कि मैं ईसाई धर्म को मानूंगा। शादी के बाद सब कुछ ऐसे ही चलता रहा। इस दौरान दो बच्चे हो गए। इसके बाद पति के व्यवहार में बदलाव आने लगा। इतना बदलाव कि धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने लगे। पति के दबाव में चर्च जाने लगी,प्रार्थना भी करने लगी। मन उसमें नहीं लगा और धर्म परिर्वतन करने से मैंने इंकार कर दिया।

जिसके बाद पति मेरे साथ बुरा बर्ताव करने लगा। धर्म बदलने के लिए वो बेल्ट से बुरी तरह से मारपीट करने लगा। मैंने अपने ससुरालवालों को इसकी जानकारी दी। लेकिन, उन्होंने कुछ नहीं किया। आखिरकार, मैं पति की हरकतों से तंग आ गई और मायके में आकर रहने लगी।

इसके बाद भी पति की हरकतों में सुधार नहीं आया। वह मेरे दोनों बच्चों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए दबाव डाल रहा है, जिससे मैं परेशान हो गई हूं। ईसाई धर्म के चक्कर में हमारा परिवार तबाह हो गया है। कोई मेरी मदद नहीं कर रहा है। तंग आकर अब पुलिस के पास शिकायत करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

टीआई ने कहा जांच के बाद होगी शिकायत

सिविल लाइन टीआई एसआर साहू ने बताया कि पीड़ित महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें उसने अपने पति पर इसाई धर्म बदलने के लिए मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर जांच की जा रही है। जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, युवती की...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिरहसौद थाना क्षेत्र में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सेडीखेड़ी इलाके में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर...

बाल श्रम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में बाल श्रम के खिलाफ जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार देर शाम...

नौकरी लगाने के नाम पर 30 लाख की ठगी,...

कोंडागांव/फरसगांव। पुलिस विभाग में बस्तर फाइटर और जिला बल में आरक्षक के पद पर नौकरी लगाने का झांसा देकर बेरोजगार युवाओं से लाखों रुपये...

1.21 करोड़ की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल...

रायपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड अंतर्गत कोड़ातराई में पीएम...