महाशिवरात्रि के अवसर पर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्रीः अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती महाराज से मिले MLA देवेंद्र यादव… परिवार के साथ लिए आशीर्वाद… सामाजिक, धार्मिक सहित इन विषयों पर चर्चा भी हुई

भिलाई। आज महा शिवरात्रि के पावन अवसर पर भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज से ऐतिहासिक मुलाकात की। विधायक यादव अपने पूरे परिवार के साथ आज ग्राम सलधा बेमेतरा स्वामी जी के आश्रम पहुंचे और सह परिवार आशीर्वाद प्राप्त किया|

विधायक देवेंद्र यादव अपनी माँ, पत्नी, बड़े भैया -भाभी के साथ आज ग्राम सलधा में पूज्य जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामीश्रीः अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती महाराज के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त किये। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भव्य पूजा आरती का आयोजन किया गया। जिसमे शामिल हुए और बाबा भोलेनाथ की पूजा अर्चना किये। रुद्राभिषेक कर बाबा भोले नाथ की आराधना की।

इस अवसर पर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज से विधायक परिवार ने विशेष आशीर्वाद प्राप्त किए। सामाजिक, धार्मिक और राष्ट्रीय एकता के विषयों पर चर्चा भी हुई। इस दौरान शंकराचार्य जी ने विधायकों को समाज की भलाई और राष्ट्र के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने इस अवसर पर कहा कि राजनीतिक नेतृत्व और आध्यात्मिक मार्गदर्शन का समन्वय समाज के लिए अत्यंत लाभकारी हो सकता है। उन्होंने विधायकों से आह्वान किया कि वे अपने क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य और नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए कार्य करें।

विधायक ने इस मुलाकात को अपने लिए प्रेरणादायक बताया और कहा कि शंकराचार्य जी के आशीर्वाद और मार्गदर्शन से वे समाज के लिए और अधिक प्रभावी ढंग से कार्य कर सकेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी मुलाकातें समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।

इस मुलाकात में शंकराचार्य जी के साथ गहन चर्चा की और उनके आशीर्वाद प्राप्त किए।यह मुलाकात सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नौकरी का झांसा देकर युवती का लंबे समय तक...

राजनांदगांव। जिले के छुरिया थाना क्षेत्र से युवती को वन विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का...

ACB की बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य और बाबू 10 हजार...

जांजगीर-चांपा। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला किरारी की प्राचार्य और...

सास को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, बहू...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में सास को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली थाना क्षेत्र में...

IPS डांगी के खिलाफ उत्पीड़न मामले में हाईकोर्ट सख्त,...

बिलासपुर। IPS अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ उत्पीड़न से जुड़े मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई है।...