CG में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कंटेनर और बोलेरो में जबरदस्त भिड़ंत… एक मासूम सहित 4 लोगों की मौके पर ही मौत… 6 से ज्यादा गंभीर घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

डेस्क। छत्तीसगढ़ के सरगुजा राष्ट्रीय राजमार्ग 43 बालमपुर में तेज रफ्तार कंटेनर और बोलेरो की आमने- सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में मौके पर ही एक मासूम सहित 4 की मौत हो गई। वहीं 7 गंभीर घायलों की सीतापुर अस्पताल ग्रामीणों की मदद से पहुंचाया गया है। जहां घायलों की भी गंभीर स्थिति बनी हुई है।  

हादसा उस वक्त हुआ, जब तेज रफ्तार कंटेनर और बोलेरो के बीच जोरदार टक्कर हो गयी। बोलेरो में 11 से अधिक लोग सवार थे, जो किलकिला शिव मंदिर से दर्शन करने के बाद अपने घर रेवापुर-सखौली लौट रहे थे। सीतापुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान गुस्साई भीड़ ने कंटेनर में आग लगा दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गये।

सीएम साय ने जताया दुःख

हादसे पर सीएम साय ने दुःख जताया है उन्होंने सोशल मीडिया एक्स में पोस्ट करते हुए लिखा- सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र में बोलेरो-कंटेनर के बीच हुई सड़क दुर्घटना में 4 लोगों की मृत्यु की खबर अत्यंत दुःखद है। हादसे में 6 लोगों के आंशिक रूप से घायल होने की भी खबर है। सरगुजा जिला प्रशासन द्वारा घायलों को त्वरित इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। प्रशासन को बेहतर चिकित्सकीय व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं। ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने व घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नौकरी का झांसा देकर युवती का लंबे समय तक...

राजनांदगांव। जिले के छुरिया थाना क्षेत्र से युवती को वन विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का...

ACB की बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य और बाबू 10 हजार...

जांजगीर-चांपा। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला किरारी की प्राचार्य और...

सास को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, बहू...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में सास को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली थाना क्षेत्र में...

IPS डांगी के खिलाफ उत्पीड़न मामले में हाईकोर्ट सख्त,...

बिलासपुर। IPS अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ उत्पीड़न से जुड़े मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई है।...