1 मार्च को दुर्ग में नवनिर्वाचित महापौर सहित पार्षद लेंगे शपथ, नगर निगम आयुक्त ने तैयारियों को लेकर अधिकारियों को दी जिम्मेदारी

दुर्ग। मुख्य अथिति छत्तीसगढ़ राज्य उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा,अध्यक्षता सासंद विजय बघेल, विशिष्ट अतिथिगण पूर्व ससंद व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय,शहर विधायक गजेंद्र यादव,विधायक ललित चन्द्राकर,विधायक डोमनलाल कोसेवाड़ा, विधायक रिकेश सेन,विधायक ईश्वर साहू,पूर्व चेयरमेन छग राज्य हाउसिंग बोर्ड भूपेंद्र सवन्नी,जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक एवं पूर्व स्थायी सचिव जितेंद्र वर्मा की गरिमामयी उपस्थिति में कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी द्वारा नगर निगम की नवनिर्वाचित महापौर अलका बाघमार सहित 60 निर्वाचित पार्षदों के साथ सुबह 10 बजे शपथ दिलाएंगी।

ये कार्यक्रम 1 मार्च 2025 सुबह 10 बजे को नगर निगम परिसर में आयोजित होगा। इस शपथ समारोह के बाद सरकार शहर की नई टीम तैयार होगी।

भाजपा के 40 कांग्रेस के 12 पार्षद और 8 निर्दलीय पार्षद मौजूद रहेंगे।आयुक्त सुमित अग्रवाल द्वारा शपथ कार्यक्रम को लेकर अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।बैठक के दौरान कार्यपालन अभियंता मोहनपुरी गोस्वामी,दिनेश नेताम,आरके जैन,सहायक अभियंता वीपी मिश्रा,गिरीश दीवान, राजेन्द्र ढाबाले,संजय ठाकुर,रेवा राम मनु,धर्मेंद्र मिश्रा,एसके केलवानी सहित अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप, भूपेश बघेल ने...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) के तहत मतदाता सूची को लेकर सियासत तेज हो गई है। दुर्ग जिले में कांग्रेस ने प्रारंभिक...

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की पहल रंग लाई :...

दुर्ग। शहर के सबसे पुराने और ऐतिहासिक शिक्षण संस्थानों में शामिल गांधी चौक स्थित जेआरडी मल्टीपरपस स्कूल को अब नई पहचान मिलने जा रही...

दुर्ग में जेपी नड्डा के दौरे की तैयारियां तेज...

दुर्ग। भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के 30 अक्टूबर को प्रस्तावित दुर्ग दौरे को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में...

दुर्ग बनेगा 3A साइड वॉलीबॉल का केंद्र, 1 नवंबर...

दुर्ग। 3A साइड वॉलीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया की प्रथम वार्षिक आम सभा का आयोजन 1 नवंबर 2026 को दुर्ग में किया जाएगा। बैठक सुबह...