मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप, भूपेश बघेल ने उठाए सवाल, हाईकोर्ट जाने की दी चेतावनी

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) के तहत मतदाता सूची को लेकर सियासत तेज हो गई है। दुर्ग जिले में कांग्रेस ने प्रारंभिक मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर मतदाताओं के वार्ड बदलने का आरोप लगाया है। गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्रकार वार्ता कर भिलाई, रिसाली, भिलाई-चरोदा नगर निगम और जामुल नगर पालिका की मतदाता सूची में गड़बड़ियों का मुद्दा उठाया।

भूपेश बघेल ने सवाल किया कि जब वार्डों का परिसीमन नहीं हुआ है, तो एक वार्ड के मतदाताओं के नाम दूसरे वार्ड में कैसे स्थानांतरित किए जा सकते हैं? उन्होंने अलग-अलग वार्डों के आंकड़े प्रस्तुत करते हुए मतदाता सूची की प्रक्रिया पर सवाल खड़े किए।

भिलाई नगर निगम में इन वार्डों के मतदाता हुए स्थानांतरित

बघेल के मुताबिक, भिलाई नगर निगम के वार्ड 3 से 5 में 192, वार्ड 5 से 3 में 493, वार्ड 9 से 10 में 721 और वार्ड 9 से 11 में 556 मतदाताओं के नाम स्थानांतरित किए गए हैं। इसी तरह वार्ड 15 से 14 में 232, वार्ड 17 से 18 में 316 और वार्ड 59 से 60 में 228 मतदाताओं के स्थानांतरण का दावा किया गया है।

रिसाली, भिलाई-चरोदा और जामुल में भी उठाया मुद्दा

पूर्व मुख्यमंत्री ने रिसाली नगर निगम की मतदाता सूची में भी बदलाव का आरोप लगाया। उनके अनुसार, वार्ड 3 से 4 में 250, वार्ड 25 से 24 में 358 और वार्ड 26 से 31 में 416 मतदाताओं के नाम स्थानांतरित हुए हैं।

वहीं भिलाई-चरोदा नगर निगम में वार्ड 2 से 3 में 202 और वार्ड 22 से 23 में 304 मतदाताओं के नाम स्थानांतरित होने का दावा किया गया। जामुल नगर पालिका के वार्ड 20 से 19 में भी 196 मतदाताओं के स्थानांतरण का मामला उठाया गया।

30 अक्टूबर तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति

भूपेश बघेल ने बताया कि प्रारंभिक मतदाता सूची को लेकर 30 अक्टूबर तक आपत्तियां दर्ज कराने की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इन गड़बड़ियों को लेकर आपत्तियां दर्ज कराएगी। यदि आपत्तियों का उचित निराकरण नहीं किया गया, तो पार्टी इस मामले को लेकर हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में EOW-ACB की बड़ी कार्रवाई, कोल लेवी और...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) और एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने शुक्रवार सुबह प्रदेशभर में एक साथ बड़ी कार्रवाई...

कर्मचारियों और पेंशनरों के हित में सीएम साय का...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दीपावली के पावन पर्व से पहले प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों और पेंशनरों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लिया...

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की पहल रंग लाई :...

दुर्ग। शहर के सबसे पुराने और ऐतिहासिक शिक्षण संस्थानों में शामिल गांधी चौक स्थित जेआरडी मल्टीपरपस स्कूल को अब नई पहचान मिलने जा रही...

दुर्ग में जेपी नड्डा के दौरे की तैयारियां तेज...

दुर्ग। भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के 30 अक्टूबर को प्रस्तावित दुर्ग दौरे को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में...