छत्तीसगढ़ में EOW-ACB की बड़ी कार्रवाई, कोल लेवी और शराब घोटाले में डेढ़ दर्जन से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) और एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने शुक्रवार सुबह प्रदेशभर में एक साथ बड़ी कार्रवाई की है। कोल लेवी वसूली और CSMCL शराब घोटाला मामले में जांच एजेंसियों की टीमें डेढ़ दर्जन से अधिक ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। इस कार्रवाई से कारोबारियों और अधिकारियों के बीच हलचल मच गई है।

रायपुर से राजनांदगांव तक कई जगह दबिश

जानकारी के मुताबिक, EOW और ACB की अलग-अलग टीमों ने रायपुर, दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव, गरियाबंद और राजिम सहित प्रदेश के कई इलाकों में एक साथ दबिश दी है। रायपुर में अनवर ढेबर के घर टीम पहुंची है। भिलाई-3 के वसुंधरा नगर में जितेंद्र सिंह के घर दो गाड़ियों में 10 अधिकारी पहुंचे हैं। फिलहाल जितेंद्र सिंह से पूछताछ की जा रही है।जांच एजेंसियों की टीमें संबंधित कारोबारियों और अधिकारियों के घरों एवं दफ्तरों में पहुंचकर दस्तावेजों और अन्य महत्वपूर्ण रिकॉर्ड की जांच कर रही हैं।

राजनांदगांव के सनसिटी में भी छापेमारी

इस कार्रवाई के बीच राजनांदगांव के सनसिटी इलाके में वैभव गोलछा के निवास पर भी छापेमारी की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि यहां भी जांच टीम दस्तावेजों की पड़ताल कर रही है। प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर एक साथ कार्रवाई जारी है।

दस्तावेजों की जांच, कार्रवाई के बाद हो सकते हैं खुलासे

कोल लेवी वसूली और CSMCL शराब घोटाले से जुड़े मामलों में जांच के तहत यह कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल छापेमारी जारी है। जांच पूरी होने के बाद ही जब्ती, बरामदगी और आगे की कार्रवाई को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आ सकेगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अर्नब चक्रवात से प्रभावित किसानों को तत्काल मुआवजा देने...

भिलाई/मुंगेली। प्रदेश में अर्नब चक्रवात के प्रभाव से हुई भारी बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। खेतों में कटाई के लिए तैयार...

कर्मचारियों और पेंशनरों के हित में सीएम साय का...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दीपावली के पावन पर्व से पहले प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों और पेंशनरों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लिया...

मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप, भूपेश बघेल ने...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) के तहत मतदाता सूची को लेकर सियासत तेज हो गई है। दुर्ग जिले में कांग्रेस ने प्रारंभिक...

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की पहल रंग लाई :...

दुर्ग। शहर के सबसे पुराने और ऐतिहासिक शिक्षण संस्थानों में शामिल गांधी चौक स्थित जेआरडी मल्टीपरपस स्कूल को अब नई पहचान मिलने जा रही...