CG – डिप्टी रेंजर की मौत: भालू के हमले से हुए थे घायल… अस्पताल से स्वस्थ होकर लौटे थे घर… बाथरूम में गिरने से चले गई जान

रायपुर। भालू के हमले में घायल हुए डिप्टी रेंजर की मौत हो गयी है। मंगलवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी थी, वो अचानक से गिर पड़े थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी जान चली गयी। आपको बता दें कि कांकेर भानुप्रतापपुर इलाके के डोंगरकट्ट्टा गांव में डेढ़ महीने पहले भालू ने बड़ा हमला किया था। जिसमे पिता पुत्र की मौत हो गई थी। इसी हमले में डिप्टी रेंजर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के 38 दिन बाद 25 फरवरी को उनकी मौत हो गई। 26 फरवरी को उनके गृहग्राम मोंगरागहन गहन में अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी शामिल हुए।

कोरर वन परिक्षेत्र में डोंगरकट्‌टा के जंगल में 18 जनवरी को खूंखार भालू ने लकडी लेने पहाड़ गए युवक पर हमला कर उसे मार दिया था। शव लेने पहुंचे उसके पिता पर भी हमला कर उसे भी मार दिया था। इसी दौरान वहां ड्यूटी में मौजूद डिप्टी रेंजर नारायण यादव पर भी भालू ने हमला कर घायल कर दिया था। उन्हें गंभीर स्थिति में रायपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

इलाज के बाद वे ठीक हो चुके थे। सप्ताह भर पहले अस्पताल से छुट्टी मिलने पर अपने मोगरा गहन में रह रहे थे। मंगलवार को वे बाथरुम में गिर गए। भालू के हमले से पहले ही घायल डिप्टी रेंजर को इस घटना में चोटें आई। इलाज के लिए चारामा अस्पताल लाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। बुधवार को गृहग्राम मोगरा गहन हल्बा में विभाग ने सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया। डोंगरकट्टा में 3 लोगों को मारने वाला भालू की भी घटनास्थल से 200 मीटर दूर 10 दिन बाद लाश पाई गई थी। भालू के शव का वन विभाग ने पीएम कराया था। भालू को रैबीज होना पाया गया था, जो उसकी मौत का कारण बना था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में BA छात्रा ने की खुदकुशी: बाथरूम में...

CG छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर (गांधीनगर थाना क्षेत्र) के पटपरिया में बीए फर्स्ट ईयर की 19 वर्षीय छात्रा अंतरा शाह ने अपने जीजा के घर के...

दुर्ग: तांदुला नहर में बहा कबड्डी खिलाड़ी, SDRF ने...

दुर्ग। पाटन ब्लॉक के सेलूद भाठापारा में शनिवार सुबह तांदुला नहर में एक 15 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी के बह जाने से हड़कंप मच गया।...

दुर्ग में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, होटल में...

दुर्ग। जिले के रिसाली निगम क्षेत्र में शनिवार सुबह चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जोरातराई के वार्ड नंबर 37 में एक युवक...

रायपुर के बालाजी मेडिकल कॉलेज में MBBS छात्र की...

रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र स्थित बालाजी मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में MBBS थर्ड ईयर के छात्र विनायक सैनी (21) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत...