भिलाई में यूथ सिख सेवा समिति ने सिख परिवार की बेटी का कराया विवाह, बारातियों के लिए खाने की व्यवस्था भी की

भिलाई। सुपेला गुरुद्वारा साहिब में सिख परिवार की एक बेटी का विवाह यूथ सिख सेवा समिति भिलाई ने कराया, जिसमें समिति के सभी सदस्यों ने अपनी भागीदारी दी। साथ ही विवाह में आए सभी बारातियों के लिए भोजन की व्यवस्था की। बेटी को सिलाई मशीन उपहार स्वरूप दी।

यूथ सिख सेवा समिति भिलाई के 5 उद्देश्य में सबसे पहला उद्देश्य है कि सिख समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की बेटियों की शादी के लिए साल में एक बार गुरुद्वारे में सामूहिक विवाह का आयोजन यूथ किया जाएगा, किंतु बच्ची के घर से शादी कार्ड बन गया था और तैयारी भी हो चुकी थी, पर सबसे बड़ी चीज बारातियों के लिए भोजन और अन्य व्यवस्था की थी। बच्ची के घर वालो को हमारी समिति की जानकारी मिली। उन्होंने शादी का फॉर्म भरा। घर जाकर समिति के लोगो ने वेरिफिकेशन किया। सही पाए जाने पर कोर कमेटी यूथ सिख सेवा समिति भिलाई ने उन्हें आश्वासन दिया कि बारातियों का खाना, लावा फेरे और बच्ची के लिए सिलाई मशीन समिति के तरफ से दी जाएगी और ये पूरा भी किया गया।

बच्ची को आशीर्वाद देने के लिए समिति से यूथ सिख सेवा समिति भिलाई के अध्यक्ष इंदरजीत सिंह जी , कोषाध्यक्ष मलकीत सिंह , उपाध्यक्ष रंजीत सिंह , सचिव विक्रम सिंह , सचिव जसबीर सिंह , सचिव तरलोचन सिंह , खेल खुद समिति से हरजिंदर सिंह , निशान सिंह , विवाह समिति से सर्वजीत कौर , परमजीत कौर, कुलवंत कौर , सलविंदर कौर , रसपाल कौर ,रानी कौर और संतोष कौर मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Breaking : मंत्री गुरु खुशवंत के बड़े भाई...

रायपुर। सतनामी समाज के प्रमुख धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े पुत्र एवं मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल दास ने कांग्रेस पार्टी का...

हनुमान अंश छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री, सीएम साय ने...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को राजधानी रायपुर स्थित जोरा मॉल के सिनेमाघर में सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। इस अवसर पर...

ओवर रेट शराब बेचने और बड़ी मात्रा में खाली...

रायपुर। प्रदेश में शराब की निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री और अवैध शराब निर्माण के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई की...

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा : ट्रक-बोलेरो में भिड़ंत,...

रायपुर। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। सभी छत्तीसगढ़...