CG Economic Survey: छत्तीसगढ़ में आम आदमी की आमदनी बढ़ी… GSDP में 7.51% बढोत्तरी… देश से ज्यादा तेज गति से आर्थिक उन्नति कर रहा प्रदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्य बजट से पहले आज आर्थिक सर्वेक्षण छत्तीसगढ़ विधानसभा में पेश किया गया। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने आर्थिक सर्वेक्षण प्रस्तुत करने के बाद कहा कि पूरे प्रदेश में उत्साह जनक आर्थिक प्रगति नजर आ रही है। राष्ट्रीय औसत से ज्यादा प्रदेश की GSDP में ग्रोथ हुआ। GSDP 2023- 24 में 3,06,712 करोड़ से बढ़कर 2024- 25 में 3,29,752 करोड़ होना संभावित है। यह गत वर्ष की तुलना में 7.51 प्रतिशत की वृद्धि है।

उन्होने बताया कि कृषि क्षेत्र, उद्योग क्षेत्र,सेवा क्षेत्र में योगदान अधिक है। पर कैपिटा इनकम में भी छग में वृद्धि हो रही है, छत्तीसगढ़ में प्रति व्यक्ति आय में 9.37 % की वृद्धि दर है, जबकि देश में प्रति व्यक्ति आय वृद्धि दर 8.66 % रही। राष्ट्रीय औसत की तुलना में वृद्धि दर में बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने बताया कि आर्थिक सर्वेक्षण के मुताबिक सकल राज्य घरेलू उत्पाद (GSDP) वर्ष 2024-25 में प्रगति की सम्भावनायें हैं।

स्थिर भावों पर (आधार वर्ष 2011-12):- अग्रिम अनुमान वर्ष 2024-25 में सकल राज्य घरेलू उत्पाद (बाजार मूल्य) पर गत वर्ष 2023-24 के रुपये 3,06,712 करोड़ से बढ़कर रुपये 3,29,752 करोड़ होना संभावित है जो गत वर्ष की तुलना में 7.51 प्रतिशत वृद्धि है, जिसमें कृषि एवं सम्बद्ध क्षेत्र वर्ष 2023-24 के रुपये 48,987 करोड़ से बढ़कर वर्ष 2024-25 में रुपये 51,621 करोड़ होना संभावित है जो गत वर्ष की तुलना में 5.38 प्रतिशत वृद्धि दर्शाता है। इसी प्रकार उद्योग क्षेत्र में रुपये 1,37,649 करोड़ से बढ़कर वर्ष 2024-25 में रुपये 1,47,172 करोड होना संभावित है, जो गत वर्ष की तुलना में 6.92 प्रतिशत वृद्धि दर्शाता है। सेवा क्षेत्र में वर्ष 2023-24 के रुपये 99,925 करोड से बढ़कर वर्ष 2024-25 में रुपये 1,08,461 करोड़ होना संभावित है, जो कि गत वर्ष की तुलना में 8.54 प्रतिशत वृद्धि दर्शाता है।

प्रचलित भावों पर :- अग्रिम अनुमान वर्ष 2024-25 में सकल राज्य घरेलू उत्पाद (बाजार मूल्य) (GSDP at Market Prices) पर गत वर्ष 2023-24 के रुपये 5,12,107 करोड से बढ़कर रुपये 5,67,880 करोड़ होना संभावित है जो गत वर्ष की तुलना में 10.89 प्रतिशत वृद्धि है> जिसमें वर्ष 2023-24 में कृषि एवं सम्बद्ध क्षेत्र रुपये 97,958 करोड़ से बढ़कर वर्ष 2024-25 में रुपये 1,07,038 करोड़ होना संभावित है जो गत वर्ष की तुलना में 9.27 प्रतिशत वृद्धि दर्शाता है। इसी प्रकार उद्योग क्षेत्र में रुपये 2,12,306 करोड़ से बढ़कर वर्ष 2024-25 में रुपये 2,31,871 करोड़ होना संभावित है. जो गत वर्ष की तुलना में 9.22 प्रतिशत वृद्धि दर्शाता है। सेवा क्षेत्र में रुपये 1,71,335 करोड़ से बढ़कर वर्ष 2024-25 में रुपये 1,94,346 करोड होना सभावित है, जो कि गत वर्ष की तुलना में 13.43 प्रतिशत वृद्धि दर्शाता है।

सकल राज्य घरेलू उत्पाद (GSDP) वर्ष 2023-24 (त्वरित) में प्रगति की सम्भावनायें –

स्थिर भावों (आधार वर्ष 2011-12) पर:- राज्य के सकल घरेलू उत्पाद बाजार:- मूल्य (GSDP at Market Prices) त्वरित अनुमान के अनुसार गत वर्ष 2022-23 की तुलना में वर्ष 2023-24 में 7.31 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। जिसमें कृषि एवं सम्बद्ध क्षेत्र (कृषि, पशुपालन, मत्स्य एवं वन) में 3.03 प्रतिशत, उद्योग क्षेत्र (निर्माण, विनिर्माण, खनन एवं उत्खनन, विद्युत, गैस तथा जल आपूर्ति सम्मिलित) में 4.87 प्रतिशत एवं सेवा क्षेत्र में 10.43 प्रतिशत वृद्धि हुई है।

प्रचलित भावों पर:- राज्य के सकल घरेलू उत्पाद में त्वरित अनुमान के अनुसार गत वर्ष 2022-23 की तुलना में वर्ष 2023-24 में 11.60 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। जिसमें कृषि एवं सम्बद्ध क्षेत्र (कृषि, पशुपालन मत्स्य एवं वन) में 8.71 प्रतिशत, उद्योग क्षेत्र (निर्माण, विनिर्माण, खनन एवं उत्खनन, विद्युत, गैस तथा जल आपूर्ति सम्मिलित) में 10.16 प्रतिशत एवं सेवा क्षेत्र में 13.57 प्रतिशत वृद्धि हुई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में मॉल पार्किंग शुल्क पर बड़ा फैसला :...

रायपुर। मॉल में खरीदारी या किसी अन्य काम से पहुंचने वाले ग्राहकों से पार्किंग शुल्क लेने के मामले में छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष...

CM साय का SIR पर बड़ा बयान : बोले-...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित Innovation & Entrepreneurship Conclave 2026 को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे प्रदेश के युवाओं के...

RDA की नगर विकास योजना पर सवाल : मंत्री...

रायपुर। रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) की लाभांडी-कचना-सड्डू नगर विकास योजना में प्रस्तावित भूखंड आवंटन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ईएनटी विशेषज्ञ एवं...

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की पदस्थापनाओं में बड़ा बदलाव किया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने 125 अधिकारियों के...