CG में रफ्तार का कहर: ट्रक ने बाइक सवार 3 लोगों को मारी टक्कर… 2 की मौके पर मौत, बच्ची गंभीर… शादी समारोह में जा रहा था परिवार

CG

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंद दिया। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक को लेकर मौके से फरार हो गया है। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामला पत्थलगांव थाना क्षेत्र का है। तीनों एक ही परिवार के सदस्य थे। वे पत्थलगांव से कांसाबेल शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

तीनों एक ही परिवार के अलग-अलग रिश्तेदार है। मृतक विक्टर टोप्पो मनेंद्रगढ़, मृतक महिला रेशमा केरकेट्टा बहना टागर खपरा पारा की रहने वाली थी। वहीं, घायल बच्ची करिश्मा टोप्पो बंदियाखार चर्च गली निवासी है, जो काफी गंभीर हालत में है।

खंड चिकित्सा अधिकारी जेम्स मिंज ने बताया कि बच्ची करिश्मा की हालत गंभीर है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर किया जाएगा। पत्थलगांव थाना प्रभारी विनीत पांडेय के अनुसार पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। फरार ट्रक चालक की तलाश जारी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Cabinet Meeting: विष्णुदेव साय कैबिनेट के 3 बड़े...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में नवा रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक समाप्त हो गई है। बैठक में...

आलेख : आदिवासी और हिंदू एक ही हैं

नई दिल्ली। कुछ विदेशी वित्त पोषित व्यक्तियों और समूहों द्वारा आदिवासी क्षेत्रों में आदिवासियों के लिए एक अलग धर्म कोड की मांग करने के...

ACB की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते नागरिक आपूर्ति अधिकारी...

बलरामपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारी विद्यासागर गोपाल को 22 हजार रुपये...

25 करोड़ की रंगदारी मामले में शोएब ढेबर की...

रायपुर। कांग्रेस नेता आनंदमल कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी देकर 25 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में आरोपी...