सीएम बघेल ने पार्क का उद्घाटन कर नेहरू की प्रतिमा जनता को किया समर्पित : आत्मानन्द स्कूल की छात्रा ने नेहरू रचित पुस्तक की भेंट

भिलाई। जिस मंच से देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू ने तृतीय राष्ट्रीय आदिवासी सम्मेलन को 13 से 15 मार्च, 1955 को सम्बोधित किया था, उस स्थान पर आज सीएम भूपेश बघेल ने दो दिवसीय बस्तर प्रवास के दौरान शनिवार को जगदलपुर में लालबाग के निकट नेहरु स्मृति उद्यान का उद्घाटन किया। साथ ही चाचा नेहरु की आदमकद प्रतिमा का अनावरण भी किया।

मुख्यमंत्री को परिसर की सम्पूर्ण जानकारी स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल की कक्षा 11वीं की छात्रा आकांक्षा कुमारी ने दी। वहीं वहां की छात्रा जेनीफर एक्का ने पं. नेहरू की रचित पुस्तक विश्व इतिहास की झलक भेंट में दी। पार्क के पांच शिला में नेहरू के जीवन से संबंधित जानकारी को उकेरा गया है। परिसर को लगभग एक करोड़ 50 लाख की लागत से जीर्णोद्धार किया गया है। यहां लोगों को मनोरंजन के साथ प.नेहरू के जीवन वृतांत की जानकारी मिल सकेगी।

पार्क के उदघाटन अवसर पर उद्योग मंत्री कवासी लखमा, सांसद दीपक बैज, संसदीय सचिव रेखचंद जैन, हस्तशिल्प विकास बोर्ड अध्यक्ष चंदन कश्यप, अक्षय ऊर्जा विकास बोर्ड अध्यक्ष मिथलेश स्वर्णकार, मछुआ कल्याण बोर्ड अध्यक्ष एमआर निषाद, महापौर सफीरा साहू, नगर निगम सभापति कविता साहू, कमिश्नर श्याम धावड़े, पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी, मुख्य वन संरक्षक मोहम्मद शाहिद, कलेक्टर रजत बंसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मीणा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित व्यास सहित जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कोंडागांव: नायब तहसीलदार निधि एस. नेताम का रायपुर में...

कोंडागांव। धनोरा तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार सुश्री निधि एस. नेताम का सोमवार देर रात रायपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान...

दुर्ग में यूसीसी (UCC) पर हाई-लेवल बैठक संपन्न: समान...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code - UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा में राज्य शासन द्वारा गठित...

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज, केंद्र सरकार...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में जजों की कमी को दूर करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। केंद्र सरकार ने मंगलवार को सुप्रीम...

छत्तीसगढ़: स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, दुर्ग सहित...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए हैं।...