होटल में महिला संग रंगरलियां मना रहा था पुलिसकर्मी, तभी आ गई सिपाही की पत्नी और कर दी धुनाई

आगरा। यूपी के आगरा में सिपाही के पद पर तैनात पति को महिला सिपाही ने एक होटल में महिला संग पकड़ लिया। होटल के बाहर पत्नी ने सिपाही पति के साथ गाली गलौज की और उसके कई थप्पड़ भी जड़े। जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और जमा भीड़ को हटाकर सिपाही दंपति को कोतवाली ले आयी। हालांकि घटना की कोई तहरीर नहीं दी गई है।

राधारमन रोड पर स्थित एक होटल में पहुंची महिला सिपाही ने रिसेप्शन पर रजिस्टर देखा और अपने पति का नाम देखकर नाराज होने लगी। कर्मचारी ने कमरे का दरवाजा खुलवाकर सिपाही को बुलाया। सिपाही पति को देखकर महिला बिफर गई और हंगामा करने लगी। हंगामे के बीच आगरा के परिवहन शाखा में तैनात तथा एएसपी की गाड़ी चलाने वाले सिपाही ने अपनी कार में बैठकर जाने की कोशिश की तो महिला सिपाही ने उसे पकड़ लिया और बाहर खींचकर थप्पड़ मारे।

महिला सिपाही भी आगरा के एक थाने में तैनात है। सिपाही के साथ जमकर गाली गलौज की गई तो लोगों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी पाकर कोतवाली पुलिस वहां पहुंच गई और उन्हें कोतवाली ले आयी।

महिला का आरोप पति करना चाहता है हत्या
महिला सिपाही का आरोप है कि उसके पति के संबंध छोटे भाई की पत्नी के साथ हैं और होटल में वह छोटे भाई की पत्नी के साथ ठहरा हुआ था। जानकारी दी कि मैनपुरी में उसके छोटे भाई की ससुराल है। आरोप लगाया कि सिपाही एएसपी की गाड़ी लेकर मैनपुरी जाने की बात कहकर आया था। लेकिन उसे शक हो गया तो वह उसके पीछे आ गई। ये भी कहा कि उसका पति उसकी हत्या करना चाहता है। दो साल से वह व उसके बच्चे भटक रहे हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सहारा इंडिया फ्रॉड: ₹40.78 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी...

रायगढ़। 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत रायगढ़ कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बहुचर्चित सहारा इंडिया निवेश घोटाले में पिछले 3 वर्षों से...

CG में किन्नर तन्नू खान की संदिग्ध हत्या से...

CG बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत जॉकी गांव में एक किन्नर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या से सनसनी फैल गई...

ट्रेडिंग में चार गुना मुनाफे का झांसा देकर 19...

दुर्ग। जिले में ट्रेडिंग निवेश के नाम पर 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी...

CG में सनसनीखेज वारदात: पर्यावरण पार्क के पास बेसुध...

CG बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) का बेहद गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आया है। बालोद-दल्लीराजहरा मुख्य...