ठेका श्रमिक की मौत: BSP के ठेका श्रमिक को काम के दौरान आया हार्ट अटैक, मेन मेडिकल पोस्ट ले जाते समय दम तोड़ा, जांच में जुटी पुलिस

भिलाई। भिलाई में बीएसपी के ठेका श्रमिक की काम के दौरान अटैक आने से उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है। भट्टी पुलिस ने बताया कि सड़क 52 क्वाटर नम्बर 22/आर सेक्टर 11 खुर्सीपार निवासी एस श्रीनिवास 43 वर्ष को सुबह 4.30 बजे चेस्ट में पेन की शिकायत थी। अन्य कर्मियो को अपनी समस्या बताने पर उसे प्लांट के मेन मेडिकल पोस्ट में उपचार के लिए ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

श्रीनिवास कोकवन सीएचपी 4 में ठेका श्रमिक के रूप में कार्यरत थे। फिलहाल शव को सेक्टर-9 अस्पताल की मरच्यूरी में रखा गया है। बताया जा रहा है कि मृतक का परिवार में बेटा और पत्नी आंध्र प्रदेश में हैं। सभी देर रात तक भिलाई पहुंचने की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है को ठेका कंपनी टेक्नो केयर इंजीनियरिंग के अधीन मृतक काम कर रहा था। वह नाइट शिफ्ट में ड्यूटी पर था। श्रीनिवास के सीने में दर्द उठा। उल्टी भी हुई।

मेन मेडिकल पोस्ट ले जाते समय ही रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। मृतक की 56 वर्षीय मां भिलाई में ही रहती हैं, उन्हें इसकी जानकारी नहीं दी गई। भट्टी थाना प्रभारी बृजेश कुशवाहा ने बताया कि मर्ग कायम कर जांच में लिया गया है। इसमें जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर : रायपुर-बिलासपुर रूट...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी एक बार फिर बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के भाटापारा-हथबंध स्टेशनों के बीच तीसरी...

शिक्षक की हत्या के बाद बलरामपुर में तनाव, आरोपियों...

बलरामपुर। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के त्रिकुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम राधानगर (घमनी/धमनी) में जमीन विवाद को लेकर एक शिक्षक की हत्या के बाद तनाव की...

प्रेमी की सड़क हादसे में मौत के बाद प्रेमिका...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में प्रेमी की सड़क दुर्घटना में मौत के दो दिन बाद उसकी 20 वर्षीय प्रेमिका ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर...

CG: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में फूड पॉइजनिंग की...

CG कवर्धा, 20 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम (कवर्धा) जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पंडरिया विकासखंड स्थित कस्तूरबा गांधी कन्या...