मौसम अपडेट : छत्तीसगढ़ में बारिश का अलर्ट, जानिए आपके इलाके में कैसा रहेगा मौसम…

रायपुर। प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है. बिलासपुर और सरगुजा संभाग में 2 मार्च से 4 मार्च तक गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है. उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ में आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है, जबकि दक्षिणी भाग में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है. उत्तरी छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में कोई खास परिवर्तन नहीं होगा. हालांकि, इसके बाद तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है.

मौसम वैज्ञानिक HP चंद्रा के अनुसार, आसमान मुख्यतः साफ रहेगा, अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा. छत्तीसगढ़ में अगले कुछ दिनों तक मौसम में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन उत्तरी और मध्य भागों में हल्की ठंडक महसूस की जा सकती है. प्रदेश में सबसे अधिक तापमान महासमुंद में 36.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 15.0 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज हुआ.

आज रविवार को छत्तीसगढ़ प्रदेश के सभी संभागों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और रायगढ़ संभाग में अधिकतम तापमान 37°C और न्यूनतम तापमान 19°C से 21°C के बीच रहेगा. बस्तर संभाग (जगदलपुर) में अधिकतम तापमान 36°C और न्यूनतम तापमान 18°C के आसपास रहेगा, जबकि सरगुजा संभाग (अंबिकापुर) में अधिकतम तापमान 34°C और न्यूनतम तापमान 15°C के करीब रहने की संभावना है. बिलासपुर और सरगुजा संभाग में 2 मार्च से 4 मार्च तक गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी में 1235 पदों पर निकली...

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़ ने राज्य में बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। तीनों पावर कंपनियों में विभिन्न श्रेणियों के कुल 1235...

भिलाई में 15 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार,...

दुर्ग/भिलाई। भिलाई के खम्हरिया क्षेत्र में स्मृतिनगर चौकी पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

डबल मर्डर का खुलासा : 65 साल का आरोपी...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम छापरपानी में महिला और उसकी 10 माह की मासूम बच्ची की हत्या के...

भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। सर्वोच्च न्यायालय ने भूपेश बघेल की उस याचिका को खारिज...