छत्तीसगढ़ के बजट को लेकर भिलाई कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने बताया निराशाजनक… बोले – इस बजट में कोई विजन नहीं हैं, पहले GYAN की दुर्गति हुई, अब GATI की दुर्गति होगी।

भिलाई। जिला कांग्रेस कमेटी,भिलाई के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने बजट को निराशाजनक बताते हुए कहा कि, इस बजट में कोई विजन नहीं हैं। पहले ज्ञान की दुर्गति हुई, अब गति की दुर्गति होगी।

उन्होंने कहा कि न इसमें जनता के लिए कोई राहत है, न किसानों, युवाओं और महिलाओं के लिए कोई ठोस योजना। हर साल 1 लाख नौकरी, 500 का सिलेंडर, अनियमित कर्मचारियों का नियमितीकरण के सम्बन्ध में बजट में कुछ नहीं, राजधानी में ट्रैफिक जाम से निजात का रोड मैप नहीं। यह सिर्फ कल्पनाओं पर आधारित है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने छत्तीसगढ़ को 40 हजार करोड़ से अधिक के कर्ज में डुबो दिया है और आम लोगों की आमदनी में कोई इजाफा नहीं हुआ। “यह बजट ऊंची दुकान फीका पकवान जैसा है। जमीनी हकीकत से इसका कोई लेना-देना नहीं है।”

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Cabinet Meeting: विष्णुदेव साय कैबिनेट के 3 बड़े...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में नवा रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक समाप्त हो गई है। बैठक में...

आलेख : आदिवासी और हिंदू एक ही हैं

नई दिल्ली। कुछ विदेशी वित्त पोषित व्यक्तियों और समूहों द्वारा आदिवासी क्षेत्रों में आदिवासियों के लिए एक अलग धर्म कोड की मांग करने के...

ACB की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते नागरिक आपूर्ति अधिकारी...

बलरामपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारी विद्यासागर गोपाल को 22 हजार रुपये...

25 करोड़ की रंगदारी मामले में शोएब ढेबर की...

रायपुर। कांग्रेस नेता आनंदमल कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी देकर 25 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में आरोपी...