“खुशहाली का बजट: युवाओं, महिलाओं और गरीबों के लिए प्रावधान, विष्णु देव साय के सुशासन से बदल रहा छत्तीसगढ़” – दया सिंह

  • नगर निगम भिलाई के उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह ने भी दिया था बजट में सुझाव, किया गया शामिल
  • बजट में हुए प्रावधानों के बाद खिल उठे भिलाइयंस के चेहरे

भिलाई। छत्तीसगढ़ के रजत वर्ष के बजट के लिए नगर निगम भिलाई के उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह ने भी बजट में प्रावधान के लिए विष्णु देव साय सरकार को सुझाव दिया था। उन सुझावों को प्रावधानों में शामिल किया है। इससे शहरों का विकास तेजी से होगा। सीएम विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और वित्त मंत्री ओपी चौधरी से मुलाकात करने के बाद उन्होंने बजट में प्रावधान का अनुरोध किया था। जिसे शामिल किया गया है। आज बजट पेश किया गया। इसमें कई जरूरी विषयों को शामिल किया गया है। दया सिंह ने कहा कि, रायपुर से दुर्ग तक मेट्रो की डिमांड काफी पहले से होती आ रही थी। अब उसके सर्वे के लिए फंड रखा गया है। स्टेट कैपिटल रिजन के लिए भी फंड अलॉट हुआ है। नगर निगम की तस्वीर बदलने के लिए अलग से बजट दिया जा रहा है। युवाओं के लिए नए कॉलेज खोले जा रहे हैं। शिक्षा और स्वास्थ्य में विष्णु सरकार ने हर मुद्दे को शामिल किया गया है। आने वाले वर्षों में सरकारी भर्तियां निकलने वाली है। विष्णु के सुशासन की झलक साफ दिख रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में BA छात्रा ने की खुदकुशी: बाथरूम में...

CG छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर (गांधीनगर थाना क्षेत्र) के पटपरिया में बीए फर्स्ट ईयर की 19 वर्षीय छात्रा अंतरा शाह ने अपने जीजा के घर के...

दुर्ग: तांदुला नहर में बहा कबड्डी खिलाड़ी, SDRF ने...

दुर्ग। पाटन ब्लॉक के सेलूद भाठापारा में शनिवार सुबह तांदुला नहर में एक 15 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी के बह जाने से हड़कंप मच गया।...

दुर्ग में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, होटल में...

दुर्ग। जिले के रिसाली निगम क्षेत्र में शनिवार सुबह चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जोरातराई के वार्ड नंबर 37 में एक युवक...

रायपुर के बालाजी मेडिकल कॉलेज में MBBS छात्र की...

रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र स्थित बालाजी मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में MBBS थर्ड ईयर के छात्र विनायक सैनी (21) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत...