हजारों पुलिस परिवार घेरेगा विधानसभा : भाजपा सांसद ने थाना प्रभारी से किया था दुर्व्यवहार, भोजराज नाग पर कार्रवाई समेत लंबित मांगों को लेकर उठाएंगे आवाज

रायपुर. भाजपा सांसद भोजराज नाग के दुर्व्यवहार से आहत पुलिस परिवार ने विधानसभा घेराव का ऐलान कर दिया है. ‘पुलिस के सम्मान में संयुक्त पुलिस कर्मचारी एवं कल्याण संघ मैदान में’ के नारे के साथ पुलिस परिवार 20 मार्च को विधानसभा का घेराव करेगा.

संगठन के अध्यक्ष उज्जवल दीवान ने बताया कि 9 फरवरी को भानुप्रतापपुर में साप्ताहिक बाजार लगा हुआ था. इसी दिन चुनाव प्रचार का अंतिम दिन भी था, जिससे भानुप्रतापपुर में लोगों की भीड़ व सुविधाओं को देखते हुए पुलिस ने अपनी ड्यूटी को ईमानदारी से निभाते हुए बड़ी गाड़ियों को शहरी क्षेत्र में घुसने से प्रतिबंधित कर दिया था, तभी कांकेर सांसद भोजराज नाग व उनके समर्थक उस रास्ते से गुजर रहे थे. इस दौरान सांसद ने आचार संहिता के दौरान अपने आपको व्हीआईपी बताते हुए थाना प्रभारी रामेश्वर देशमुख के साथ अभद्र तरीके से बात की और थाना प्रभारी को जबरन वसूलीबाज कहने लगे.

दीवान ने बताया, थाना प्रभारी बड़ी शालीनता से सांसद को अपनी बात समझाने की कोशिश करते रहे, लेकिन सांसद भोजराज नाग अपनी अभद्र भाषा का प्रयोग लगातार करते रहे. थाना भानुप्रतापपुर में अपने समर्थकों के साथ जाकर पुलिस के खिलाफ लगातार अभद्र शब्दों का प्रयोग करते हुए धमकी देते रहे. इसी दौरान पुलिस अधिकारी ने थाने के अंदर वीडियो बनाने से मना किया तो सांसद भोजराज नाग के समर्थक ने कहा कि पुलिस वालों को लाइन से खड़ा करके झापड़ मारूंगा. इस दौरान समर्थकों को सांसद ने मना नहीं किया. इस पूरे घटनाक्रम को सोशल मीडिया में वायरल कर दिया गया है, जिससे पुलिस विभाग की छवि धूमिल हो रही है. पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों का मनोबल गिर रहा है.

इस घटना से पूरे संयुक्त पुलिस कर्मचारी एवं परिवार कल्याण संघ के सदस्यों के अंदर काफी रोष व्याप्त है. सांसद भोजराज नाग व उनके समर्थकों के खिलाफ थाना भानुप्रतापपुर जिला कांकेर में शिकायत करने के बाद भी भारतीय जनता पार्टी के सरकार के दबाव में अब तक सांसद भोजराज नाग व उनके समर्थकों के ऊपर एफआईआर दर्ज नहीं की गई है. छत्तीसगढ़ राज्य के पुलिस कर्मचारी आज भी अपने सम्मान के लिए दर-दर भटक रहे हैं. बहुत से शहीद जवानों के परिजन भी आज तक अपने मूल अधिकारों के लिए अब तक भटक रहे हैं.

दीवान ने बताया, संयुक्त पुलिस परिवार जिसमें जिला बल, सशस्त्र बल, सहायक आरक्षक, डीएसएफ, गोपनीय सैनिक, नगरसेना, जेल विभाग की मांगें आज भी लंबित हैं और उन पर कार्यवाही नहीं हो रही है, इसलिए इन सभी को न्याय दिलाने संयुक्त पुलिस कर्मचारी एवं परिवार कल्याण संघ अपने कर्तव्य का पालन करते हुए कांकेर सांसद भोजराज नाग व उनके समर्थकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने व सभी छत्तीसगढ़ पुलिस कर्मचारियों के सम्मान और शहीद जवानों के सम्मान व पुलिस परिवार की मांगों को पूरा करवाने विधानसभा का घेराव करेंगे. रैली के रूप में दोपहर 12 बजे भाठागांव बस स्टैंड से शुरू होकर घड़ी चौक, शंकरनगर होते हुए विधानसभा का घेराव करने पहुचेंगे. इस प्रदर्शन में सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ के 30000-40000 पुलिस परिवार के सम्मिलित होने का अंदेशा है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

113 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 21 राज्यों...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ की सूरजपुर पुलिस ने देशभर में फैले एक बड़े अंतरराज्यीय साइबर ठगी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया...

तीन पटवारी निलंबित, शासकीय कार्यों में लापरवाही पर हुई...

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में शासकीय कार्यों के प्रति लापरवाही और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना के मामलों में प्रशासन ने तीन पटवारियों के खिलाफ...

AI से तस्वीरों में छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार, डीएसपी कल्पना...

बिलासपुर/रायपुर। डिजिटल तकनीक के दौर में अपराधी अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का भी दुरुपयोग करने लगे हैं। बिलासपुर पुलिस ने एक ऐसे ही मामले...

CG News : हाईटेंशन तार की चपेट में आने...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में धनतेरस के दिन एक दर्दनाक हादसे में पिता और पुत्र की जान चली गई, जबकि मां गंभीर रूप...