Durg Central Jail Breaking : हत्या के मामले में सजा काट रहे दुर्ग जेल के दो कैदी फरार, 10-10 हजार का इनाम घोषित

भिलाई। केंद्रीय जेल दुर्ग में हत्या के जुर्म में सजा काट रहे दो कैदी पैरोल पर बाहर आने के बाद निर्धारित समय पर नहीं लौटे। इस घटना के बाद पद्मनाभपुर पुलिस थाने में उनके खिलाफ फरारी का मामला दर्ज किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए दुर्ग पुलिस अधीक्षक ने दोनों कैदियों पर दस-दस हजार रुपए का इनाम घोषित किया है।  

कौन हैं फरार कैदी?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पथर्रा गांव के निवासी नाहुस भारती (36 वर्ष) और हाउसिंग बोर्ड जामुल के जयपाल सिंह को हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा मिली थी। ये दोनों दुर्ग केंद्रीय जेल में अपनी सजा काट रहे थे, लेकिन कोर्ट से पैरोल मिलने के बाद जेल नहीं लौटे।  

कैसे हुए फरार?

कोर्ट ने नाहुस भारती की याचिका पर सुनवाई करते हुए उसे 21 मई 2022 को 14 दिन की पैरोल दी थी। नियमानुसार उसे 7 जून 2022 तक जेल में वापस लौटना था, लेकिन वह फरार हो गया। इसी तरह, जयपाल सिंह को 30 दिसंबर 2023 को पैरोल मिली थी और उसे 16 जनवरी 2024 तक जेल में हाजिर होना था, लेकिन वह भी तय तिथि पर नहीं लौटा। जब पुलिस ने उनके घरों में छापेमारी की तो पता चला कि दोनों कैदी फरार हो चुके हैं।  

कैदियों की तलाश में जुटी पुलिस

दुर्ग एएसपी सिटी सुखनंदन राठौर ने बताया कि पैरोल पर छोड़े गए कैदियों को निर्धारित समय में जेल लौटना होता है। अगर वे तय समय पर वापस नहीं आते तो उनके खिलाफ मामला दर्ज किया जाता है। पुलिस ने इसी प्रक्रिया के तहत दोनों कैदियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एसपी जितेंद्र शुक्ला ने इन दोनों फरार कैदियों की गिरफ्तारी के लिए 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। पुलिस टीम इनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है, जल्द ही दोनों कैदियों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सरकार सवालों का जवाब देने के बजाय आवाज दबा...

दुर्ग। पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि विपक्ष की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनता की आवाज़ को मजबूती से...

नाबालिग छात्रा को बंधक बनाने के आरोप में शिक्षक...

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पेंड्रा में पदस्थ संस्कृत विषय के संविदा शिक्षक अमित शर्मा को नाबालिग छात्रा...

राज्यस्तरीय शूटिंग स्पर्धा में टॉपगन अकादमी का शानदार प्रदर्शन,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा 12 से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में रायपुर स्थित टॉपगन शूटिंग अकादमी के...

भिलाई में भीषण हादसा : डिवाइडर के बाद पेड़...

भिलाई। भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू में तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा करीब सुबह 4 बजे...