दुर्ग में आरक्षक पर कार्रवाई… कबाड़ी से सांठगांठ के मामले में सस्पेंड; SP शुक्ला ने लिया एक्शन

दुर्ग। दुर्ग एसपी जीतेन्द्र शुक्ला ने पुलिस क्राइम यूनिट में पदस्थ आरक्षक रिंकू सोनी को ललित कबाड़ी और उसके बेटे प्रेम साहू से सांठगांठ करने के आरोप में सस्पेंड कर दिया है। जांच में यह पाया गया कि आरक्षक, कबाड़ी से जुड़ा हुआ था और पुलिस की रेड की जानकारी देता था। एसपी ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि ललित साहू और उसके बेटे प्रेम साहू दुर्ग जिले में अवैध कबाड़ी का कारोबार चलाते हैं, जिसमें ट्रक और अन्य गाड़ियों को काटकर बेचा जाता है। इस मामले में पुलिस की रेड में कई बार गाड़ियां जब्त की जा चुकी हैं और दोनों आरोपी जेल भी जा चुके हैं।

पिछले महीने एसपी सुखनंदन राठौर के नेतृत्व में पुलिस ने भिलाई के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित प्रेम साहू के गोडाउन में छापा मारा था। वहां पुलिस को बड़ी मात्रा में काटी गई गाड़ियों के पार्ट्स मिले थे, लेकिन प्रेम साहू उस माल का एनओसी और बिक्रीनामा नहीं दे पाया। इसके बाद पुलिस ने सभी सामान जब्त कर प्रेम को गिरफ्तार कर लिया था। जांच में खुलासा हुआ कि प्रेम साहू को पुलिस की रेड की जानकारी पहले ही मिल चुकी थी, जिसके चलते वह बड़ी मात्रा में कबाड़ पहले ही निकाल चुका था। हालांकि, समय की कमी के कारण उसने कुछ सामान वहीं छोड़कर भागने की कोशिश की थी।

इस मामले में आरक्षक रिंकू सोनी के मोबाइल फोन की जांच में ललित कबाड़ी और उसके बेटे के नंबर पाए गए। इसके अलावा, दोनों के बीच वॉट्सएप पर बातचीत के भी सबूत मिले हैं। इन सबूतों के आधार पर एसपी ने आरक्षक रिंकू सोनी को सस्पेंड करने का फैसला लिया। एसपी ने इस मामले की जांच को आगे बढ़ाने के निर्देश दिए और जांच के दौरान पुलिस को और भी अहम जानकारियां मिलीं, जिससे पता चला कि आरक्षक और कबाड़ी के बीच लगातार संपर्क था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

चक्रवात से फसल बर्बादी पर CM साय का बड़ा...

रायपुर। चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के चलते छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में फसलों को हुए नुकसान के बाद राज्य सरकार ने राहत की कवायद शुरू...

बस्तर में सुरक्षा घटाने पर सियासत गरम : सांसद...

जगदलपुर। बस्तर में जनप्रतिनिधियों और अन्य विशिष्ट लोगों की सुरक्षा व्यवस्था में किए गए बदलाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच राजनीतिक बयानबाजी...

संजू त्रिपाठी हत्याकांड में बड़ा फैसला : कोर्ट ने...

बिलासपुर। शहर के चर्चित संजू त्रिपाठी हत्याकांड में जिला-सत्र न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाते हुए मामले में आरोपी बनाए गए सभी 22 लोगों को...

शिवपुर चरचा में सड़क को लेकर बड़ा आंदोलन :...

कोरिया। चरचा-कटगोडी सड़क निर्माण की मांग को लेकर शिवपुर चरचा में आंदोलन ने जोर पकड़ लिया है। शुक्रवार को चरचा बचाओ मंच के आह्वान...