दुर्ग जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में सरस्वती बंजारे निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित… कांग्रेस समर्थित दावेदार अचानक गायब

दुर्ग। दुर्ग जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में बीजेपी समर्थित सरस्वती बंजारे निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित हुई है। कांग्रेस यहां अपने जीते सदस्य और एकमात्र दावेदार उषा सोनवानी को सुरक्षित नहीं रख पाए। जिला पंचायत अध्यक्ष का पद एससी महिला के लिए आरक्षित थी जिसमें केवल दो दावेदार ही जीते थे। जिसमें कांग्रेस समर्थित उषा सोनवानी और बीजेपी से सरस्वती बंजारे जीती थी। एन मौके पर कांग्रेस की प्रत्याशी उषा सोनवानी लापता हो गई। जिसके बाद तरह-तरह की अफवाहें उड़ने लगी है। ताजा जानकारी अनुसार अभी तक फॉर्म भरने के लिए उषा सोनवाने नहीं पहुंची जबकि कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष निर्मल कोसरे सहित कई कांग्रेस बीजेपी के नेता जिला पंचायत परिसर पर मौजूद है। कांग्रेस से दावेदार मौजूद नहीं होने से बीजेपी प्रत्याशी का निर्विरोध निर्वाचन हो गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

113 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 21 राज्यों...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ की सूरजपुर पुलिस ने देशभर में फैले एक बड़े अंतरराज्यीय साइबर ठगी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया...

तीन पटवारी निलंबित, शासकीय कार्यों में लापरवाही पर हुई...

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में शासकीय कार्यों के प्रति लापरवाही और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना के मामलों में प्रशासन ने तीन पटवारियों के खिलाफ...

AI से तस्वीरों में छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार, डीएसपी कल्पना...

बिलासपुर/रायपुर। डिजिटल तकनीक के दौर में अपराधी अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का भी दुरुपयोग करने लगे हैं। बिलासपुर पुलिस ने एक ऐसे ही मामले...

CG News : हाईटेंशन तार की चपेट में आने...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में धनतेरस के दिन एक दर्दनाक हादसे में पिता और पुत्र की जान चली गई, जबकि मां गंभीर रूप...