समायोजन के लिए भटक रहे बर्खास्त बीएड प्रशिक्षित सहायक सहायक, शिक्षा सचिव से की मुलाकात, नहीं मिला कोई सकारात्मक आश्वासन

रायपुर। नौकरी से बर्खास्त 2897 बीएड प्रशिक्षित सहायक शिक्षक 5 सदस्यीय कमेटी से गुहार लगाने मंत्रालय महानदी भवन पहुंचे। मुख्य सचिव अमिताभ जैन को ज्ञापन देने पहुंचे सहायक शिक्षकों को रास्ते में ही रोक लिया गया।

सैकड़ों की संख्या में सहायक शिक्षकों ने मंत्रालय को घेरने के पश्चात शिक्षा सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी से मुलाकात की, परंतु उनके द्वारा भी किसी भी प्रकार से सकारात्मक आश्वासन नहीं मिला। बर्खास्त बीएड प्रशिक्षित सहायक शिक्षकों ने कहा, शासन और प्रशासन के बीच सहायक शिक्षक पीस रहे हैं। फुटबाल की तरह इन्हे इस पाले से उस पाले में फेंका जा रहा है। कमेटी का रिपोर्ट कब आएगा, इसके लिए कोई समय सीमा नहीं बताया जा रहा है। आज कमेटी बने 2 माह हो गए हैं, लेकिन अभी तक किसी भी प्रकार से इन लोगों के लिए कोई काम नहीं हुआ है। विगत 2 माह से ये सहायक शिक्षक समायोजन के लिए भटक रहे हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

113 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 21 राज्यों...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ की सूरजपुर पुलिस ने देशभर में फैले एक बड़े अंतरराज्यीय साइबर ठगी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया...

तीन पटवारी निलंबित, शासकीय कार्यों में लापरवाही पर हुई...

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में शासकीय कार्यों के प्रति लापरवाही और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना के मामलों में प्रशासन ने तीन पटवारियों के खिलाफ...

AI से तस्वीरों में छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार, डीएसपी कल्पना...

बिलासपुर/रायपुर। डिजिटल तकनीक के दौर में अपराधी अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का भी दुरुपयोग करने लगे हैं। बिलासपुर पुलिस ने एक ऐसे ही मामले...

CG News : हाईटेंशन तार की चपेट में आने...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में धनतेरस के दिन एक दर्दनाक हादसे में पिता और पुत्र की जान चली गई, जबकि मां गंभीर रूप...