कुम्हारी नगर पालिका परिषद् में नवनिर्वाचित अध्यक्ष और पार्षदों ने लिया शपथ… डिप्टी CM अरुण साव भी पहुंचे

दुर्ग। कुम्हारी नगर पालिका परिषद् के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को शासकीय प्राथमिक शाला, बाजार चौक, वार्ड क्रमांक 07, कुम्हारी में आयोजित किया गया। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव एवं विशिष्ट अतिथि विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, पूर्व संसदीय सचिव सियाराम साहू उपस्थित थे। एसडीएम महेश राजपूत ने अध्यक्ष और पार्षदों को शपथ दिलाई। महापौर के शपथ ग्रहण पश्चात् 6-6 के ग्रुप में कुल 24 पार्षदों ने शपथ ली। समारोह में नगर पालिका परिषद् कुम्हारी की नवनिर्वाचित अध्यक्ष मीना वर्मा ने सभी अतिथियों और नगरवासियों का आभार व्यक्त किया। नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों ने नगर के विकास और समृद्धि के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे। जिन्होंने नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं दीं और उनके कार्यकाल की सफलता की कामना की।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा फेरबदल: दीपक बैज की सहमति...

रायपुर, 5 जून 2026। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूत और धारदार बनाने के उद्देश्य से अपने संचार विभाग में...

CG: NH में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक...

CG राजनांदगांव। जिले के सोमनी थाना क्षेत्र से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। शुक्रवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय...

शौर्य चक्र से सम्मानित वीर जवान भोजराम साहू से...

बालोद। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने असम राइफल्स के वीर जवान भोजराम साहू से आत्मीय मुलाकात कर उनके अदम्य साहस और देशसेवा को नमन किया। बता...

भिलाई में तेज रफ्तार का कहर : कार की...

दुर्ग/भिलाई। भिलाई के सुपेला क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में सब्जी मंडी में हमाली का काम करने वाले युवक की मौत...