CG – घर लौट रही थी 10वीं की छात्रा, पिकअप ने मारी टक्कर… सड़क पर गिरी नाबालिग… गाड़ी में रखे टीना सीट गिरने से कुचला गया सिर, झिल्ली में लपेटकर ले जाना पड़ा शव

CG

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में नाबालिग छात्र की सड़क हादसे की मौत हो गयी है। हादसा पलारी-पुरूर मुख्यमार्ग पर हुआ है। बताया जा रहा है की तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से 16 वर्षीय छात्रा सड़क पर गिर गई, तभी पिकअप में रखा भारी-भरकम टीना का सीट संतुलन बिगड़ने से बाहर आ गिरा, जो उसके सिर पर घुस गया। जिससे छात्रा का सिर बुरी तरह कुचला गया। नाबालिग 10वीं की छात्रा थी।

पुलिस के अनुसार, फागुनदाह निवासी अंशु निर्मलकर पिता हेमलाल निर्मलकर अपनी मां को लेने मोपेड से राधा स्वामी सत्संग मंडप गई थी। लेकिन वहां पहुंचने पर उसे पता चला कि, उसकी मां पहले ही घर लौट चुकी है। जिसके बाद वो लौट रही थी।

जिस पिकअप से हादसा हुआ, उसमें भारी टीना सीट भरा हुआ था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि छात्रा सड़क पर गिर गई। उसका सिर सीधे रोड से टकरा गया। इस दौरान पिकअप में रखा भारी टीना संतुलन बिगड़ने से बाहर गिरा और सीधे अंशु के सिर पर आ गया। जिससे उसका सिर बुरी तरह कुचल गया।

हादसे की भयावहता ऐसी थी कि, शव को झिल्ली में लपेटकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजना पड़ा। ग्रामीणों के अनुसार अंशु 10वीं कक्षा की छात्रा थी। अभी बोर्ड एग्जाम चल रहा था। पुरूर टीआई शिशुपाल सिन्हा ने बताया कि, वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। वहीं पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में मॉल पार्किंग शुल्क पर बड़ा फैसला :...

रायपुर। मॉल में खरीदारी या किसी अन्य काम से पहुंचने वाले ग्राहकों से पार्किंग शुल्क लेने के मामले में छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष...

CM साय का SIR पर बड़ा बयान : बोले-...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित Innovation & Entrepreneurship Conclave 2026 को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे प्रदेश के युवाओं के...

RDA की नगर विकास योजना पर सवाल : मंत्री...

रायपुर। रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) की लाभांडी-कचना-सड्डू नगर विकास योजना में प्रस्तावित भूखंड आवंटन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ईएनटी विशेषज्ञ एवं...

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की पदस्थापनाओं में बड़ा बदलाव किया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने 125 अधिकारियों के...