सीनियर नेशनल गेम्स में छत्तीसगढ़ महिला हॉकी टीम का जलवा बरकरार… अपने पुल में टॉप पर पहुंची, CG की टीम अब तक अजेय

राजनांदगांव। हॉकी इंडिया नई दिल्ली द्वारा पंचकुला (हरियाणा) में आयोजित 15वी हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी चैम्पियनशीप में राज्य की टीम ने अपने पुल के सभी टीमो को पराजित करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। छत्तीसगढ हॉकी के अध्यक्ष फिरोज अंसारी ने बताया कि टीम का प्रतियोगिता में भाग लेने के पूर्व में अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम राजनांगांव में प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया था जिसमें सभी जिलों से 25 खिलाडियों ने भाग लिया था शिविर में उत्कृष्ठ खेल का प्रदर्शन करने वाले 18 खिलाडियों का चयन छत्तीसगढ हॉकी टीम के लिए किया गया था।

उक्त जानकारी देते हुए टीम की मैनेजर सुश्री ऑशा थॉमस ने बताया कि, छत्तीसगढ हॉकी टीम के सभी खिलाडियों ने अपने अच्छे खेल का प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपने पुल कि विरोधी टीमो को पराजित करते हुए पुल में टॉप किया। छत्तीसगढ हॉकी ने अपना पहला मैच दिनांक 01 मार्च को हॉकी हिमाचल के साथ खेला, जिसमें छत्तीसगढ ने हिमाचल को 5-1 गोल से पराजित किया दुसरा मैच चंडीगढ के साथ 1-1 गोल की बराबरी पर रहा तथा तीसरा मैच में दिल्ली को 2-1 गोल से पराजित करते हुए 7 अंक प्राप्त कर अपने पुल में पहला स्थान प्राप्त किया।

इस जीत के लिए छत्तीसगढ़ सीनियर महिला हॉकी टीम को पुरे छत्तीसगढ हॉकी परिवार ने बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। टीम में शोबिता, अनिता खुशरो, गीतांजलि निर्मलकर, अनिशा साहू,मेघना साहू, लीन कोसरे, जानवी यादव, अंजलि, मंतेस्वरी लहरे, संपदा निर्मलकर, सब्बी नाज़ अंसारी, चंचल वर्मा, सुलोचना, नेहा टोप्पो, नीलम कच्छप, सुनीता कुमारी, हर्षिता कौनोजे, भूमिका उपाध्याय व बलविंदर कौर मेहरा कोच,आशा थॉमस मैनेजर के रूप में शमिल थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

लाइसेंसधारी मकानों को नहीं किया जाएगा खाली, सांसद विजय...

भिलाई। सांसद विजय बघेल द्वारा भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) प्रबंधन से चर्चा कर लाइसेंसधारी मकानों को खाली नहीं कराए जाने को लेकर दिए गए...

छत्तीसगढ़ में पहली बार मिलेगा 10 किलो का LPG...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पहली बार 10 किलो क्षमता वाले LPG गैस सिलेंडर की सुविधा शुरू होने जा रही है। इसकी शुरुआत 15 अगस्त से...

कल्याण ज्वेलर्स में डकैती की बड़ी साजिश नाकाम, दिल्ली-बिहार...

रायपुर। राजधानी रायपुर के पंडरी स्थित कल्याण ज्वेलर्स में डकैती की बड़ी साजिश को पुलिस ने वारदात से पहले ही नाकाम कर दिया। डीसीपी...

छत्तीसगढ़ में धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम-2026 लागू, राजपत्र में नियम...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम-2026 अब पूरे प्रदेश में पूरी तरह लागू हो गया है। राज्य सरकार द्वारा अधिनियम के नियमों का राजपत्र...