रेड लाइट एरिया में पुलिस की दबिश, 45 से ज्यादा लड़कियों का रेस्क्यू, इनमें छत्तीसगढ़ की बेटियां भी शामिल

रोहतास : बिहार के रोहतास में आज रेड लाइट एरिया में पुलिस ने दबिश दी तो इलाके में हड़कंप मच गया. अचानक पुलिस को देख लड़कियां भागने लगी. इसी दौरान पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर 45 से ज्यादा लड़कियों का रेस्क्यू किया. वहीं 5 लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस पूछताछ कर रही है.

मिली जानकारी के मुताबिक, नटवार थाना क्षेत्र में रोहतास पुलिस ने रेड लाइट एरिया में छापेमारी की बड़ी कार्रवाई की. यहां से पुलिस ने 45 लड़कियों का रेस्क्यू किया है. यह सभी नाबालिग हैं. इसके साथ ही 4 नाबालिग लड़के का भी रेस्क्यू हुआ है.

रेस्क्यू की गयी सभी नाबालिग बच्चियों को सासाराम के बाल कल्याण समिति में लाया गया है. पुलिस की मानें तो यह 41 लड़कियां छत्तीसगढ़ सहित दूसरे राज्यों की रहने वाली हैं. जिन्हें शादी समारोह में नाच गाने के कार्यक्रम के लिए लाया गया था. सभी के उम्र का सत्यापन कराया जा रहा है. रोहतास sp रोशन कुमार ने बताया, बिहार, छत्तीसगढ़ सहित अन्य प्रांतों से भी लड़कियों को यहां नाच गाना कराने के लिए लाया गया था. गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई. जिसमें बचपन बचाओ समिति के लोग भी शामिल थे.

बताया जाता है कि जिले के नटवार बेदा, बिश्रामपुर सहित कई इलाके में दूसरे प्रांत से लड़कियों के परिवार को लालच देकर उनके बेटियों को यहां लाते हैं. वही डांस प्रोग्राम के बहाने इनसे गलत काम भी करवाया जाता है. फिलहाल पुलिस तमाम बिंदुओं पर जांच कर रही है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

लाइसेंसधारी मकानों को नहीं किया जाएगा खाली, सांसद विजय...

भिलाई। सांसद विजय बघेल द्वारा भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) प्रबंधन से चर्चा कर लाइसेंसधारी मकानों को खाली नहीं कराए जाने को लेकर दिए गए...

छत्तीसगढ़ में पहली बार मिलेगा 10 किलो का LPG...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पहली बार 10 किलो क्षमता वाले LPG गैस सिलेंडर की सुविधा शुरू होने जा रही है। इसकी शुरुआत 15 अगस्त से...

कल्याण ज्वेलर्स में डकैती की बड़ी साजिश नाकाम, दिल्ली-बिहार...

रायपुर। राजधानी रायपुर के पंडरी स्थित कल्याण ज्वेलर्स में डकैती की बड़ी साजिश को पुलिस ने वारदात से पहले ही नाकाम कर दिया। डीसीपी...

छत्तीसगढ़ में धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम-2026 लागू, राजपत्र में नियम...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम-2026 अब पूरे प्रदेश में पूरी तरह लागू हो गया है। राज्य सरकार द्वारा अधिनियम के नियमों का राजपत्र...