CG में शराब पीने से दो लोगों की मौत, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ में शराब पीने से फिर दो लोगों की मौत हो गई. यह घटना जांजगीर-चांपा जिले की है, जहां भटली गांव में दो लोगों की संदिग्ध मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि दोनों व्यक्तियों ने देशी शराब पी थी, जिसके बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई. एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया.

जानकारी के अनुसार, कल दोनों व्यक्तियों ने देशी शराब पी थी, जिसके बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई. इसके बाद एक की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं दूसरे को गंभीर अवस्था में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था, जहां उसकी भी मौत हो गई. मृतकों की पहचान सीताराम सतनामी (65 वर्ष) निवासी उदयभाटा और रोहित सतनामी (25 वर्ष) निवासी भटली के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है.

दोनों के शवों का पोस्टमार्टम अलग-अलग चीरघर में होगा. सीताराम सतनामी का पोस्टमार्टम नवागढ़ राछा में किया जाएगा. तो रोहित सतनामी का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल जांजगीर में होगा. नवागढ़ थाना प्रभारी भास्कर शर्मा ने बताया कि भटली निवासी सीताराम लहरे और रोहित दोनों कल शाम को देसी प्लेन शराब पीए थे और उसके बाद इनकी अचानक तबीयत खराब हो गई. सीताराम की मृत्यु मौके पर हो गई थी और रोहित की इलाज के दौरान मौत हुई. शव पंचनामा कार्रवाई कर पीएम के लिए भेजा गया है. आगे जांच में सारी चीजें स्पष्ट हो पाएंगी.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

लाइसेंसधारी मकानों को नहीं किया जाएगा खाली, सांसद विजय...

भिलाई। सांसद विजय बघेल द्वारा भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) प्रबंधन से चर्चा कर लाइसेंसधारी मकानों को खाली नहीं कराए जाने को लेकर दिए गए...

छत्तीसगढ़ में पहली बार मिलेगा 10 किलो का LPG...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पहली बार 10 किलो क्षमता वाले LPG गैस सिलेंडर की सुविधा शुरू होने जा रही है। इसकी शुरुआत 15 अगस्त से...

कल्याण ज्वेलर्स में डकैती की बड़ी साजिश नाकाम, दिल्ली-बिहार...

रायपुर। राजधानी रायपुर के पंडरी स्थित कल्याण ज्वेलर्स में डकैती की बड़ी साजिश को पुलिस ने वारदात से पहले ही नाकाम कर दिया। डीसीपी...

छत्तीसगढ़ में धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम-2026 लागू, राजपत्र में नियम...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम-2026 अब पूरे प्रदेश में पूरी तरह लागू हो गया है। राज्य सरकार द्वारा अधिनियम के नियमों का राजपत्र...