CG – RI Dismissed: भ्रष्टाचार मामले में राज्य सरकार की बड़ी कार्रवाई, राजस्व निरीक्षक को किया गया सेवा से बर्खास्त

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर भ्रष्टाचार के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। राजस्व निरीक्षक को राज्य सरकार ने बर्खास्त कर दिया है। दरअसल बिलासपुर के राजस्व निरीक्षक मुकेश साहू के खिलाफ अनियमितता की गंभीर शिकायत आयी थी। तखतपुर में पटवारी रहते मुकेश साहू के खिलाफ भ्रष्टाचार के गभीर मामले में जांच समिति बनी थी।

मुकेश साहू के खिलाफ 27 जुलाई 2021 को कार्रवाई की अनुशंसा की गयी थी, जिसके बाद 26 जुलाई 2021 को मुकेश साहू के खिलाफ शो कॉज नोटिस जारी किया गया था। उचित जवाब नहीं आने पर मुकेश साहू को निलंबित करने का आदेश दिया गया था। निलंबन के बाद विभागीय जांच शुरू की गयी।

जांच में इस बात की जानकारी हुई कि मुकेश साहू की वजह से शासन को 3 करोड़ से ज्यादा का आर्थिक नुकसान हुआ, जिसके बाद आयुक्त भू अभिलेख ने मुकेश साहू को पद से बर्खास्त कर दिया है। मुकेश साहू अभी बेलतरा मेंं राजस्व निरीक्षक के पद पर पदस्थ था। उनके खिलाफ चार पन्ने का आरोप पत्र भी विभाग की तरफ से जारी किया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई की कांग्रेस नेत्री रीता सिंह समेत पति और...

भिलाई। करोड़ों रुपये के जमीन सौदे में भिलाई नगर निगम की एमआईसी सदस्य, वार्ड-39 की कांग्रेस पार्षद रीता सिंह, उनके पति रमेश चंद्र सिंह और...

आधी रात बर्थडे पार्टी में हंगामा, पुलिस से धक्का-मुक्की...

रायपुर। राजधानी रायपुर के गांधी नगर कालीबाड़ी क्षेत्र में देर रात बर्थडे पार्टी के दौरान तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजाकर हंगामा करना सात...

CG News : बाल संप्रेक्षण गृह से 8 बच्चे...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में स्थित बरोंड़ा बाजार के बाल संप्रेक्षण गृह से सोमवार तड़के 8 बच्चे फरार हो गए। घटना के बाद...

दुर्ग में सरपंच पति की चाकू मारकर हत्या, चार...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में लूटपाट के दौरान ग्राम तुमाकला के सरपंच पति एवं उपसरपंच प्रकाश सिंह कश्यप की चाकू मारकर हत्या कर...