रिसाली और वैशाली नगर में विकास कार्याे के लिए स्वीकृत… सार्वजनिक भवन में सीढ़ी और लोकांगन के पास पेवर ब्लॉक; कुल 4.49 लाख रूपए है बजट

दुर्ग। दुर्ग कलेक्टर द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजनांतर्गत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए विकास कार्याे के लिए दुर्ग ग्रामीण विधानसभा हेतु 01 लाख तथा विधानसभा क्षेत्र वैशाली नगर हेतु 3 लाख 49 हजार 707 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के लिए विधायक ललित चन्द्राकर द्वारा अनुशंसित कार्य का संपादन क्रियान्वयन एजेंसी आयुक्त नगर पालिका निगम रिसाली द्वारा तथा विधानसभा क्षेत्र वैशाली नगर के लिए विधायक रिकेश सेन द्वारा अनुशंसित कार्य का संपादन क्रियान्वयन एजेंसी आयुक्त नगर पालिका निगम भिलाई द्वारा किया जाएगा। जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम डुण्डेरा के सतनाम पारा में जैतखाम चौक के पास सार्वजनिक भवन में स्टील रेलींग सीढ़ी निर्माण के लिए 1 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इसी प्रकार वैशालीनगर में लोकांगन परिसर के पास पेवर ब्लॉक लगवाने के लिए 3 लाख 49 हजार 707 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पंडरिया विधानसभा को ₹10.25 करोड़ से अधिक के विकास...

पंडरिया: पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में विकास और जनसुविधाओं के विस्तार को गति देने के लिए विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से ₹10 करोड़ 25...

दुर्ग में लिफ्ट मांगकर लूट करने वाला शातिर आरोपी...

दुर्ग: जिला दुर्ग की पुलगांव पुलिस और अंजोरा चौकी टीम ने लिफ्ट देने वाले व्यक्ति के साथ मारपीट कर गाड़ी, मोबाइल और नगदी लूटने...

छत्तीसगढ़ में अब इस दिन रहेगा सरकारी अवकाश, CM...

CG 19 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में अग्रवाल समाज की लंबे समय से चली आ रही मांग पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ी घोषणा की है।...

साइबर ठगी से बचाव के लिए दुर्ग पुलिस का...

दुर्ग। साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों के बीच दुर्ग पुलिस ने साइबर जागृति अभियान के तहत STF के अधिकारी-कर्मचारियों के लिए साइबर सुरक्षा एवं...