भिलाई: केमिकल कंपनी के मैनेजर ने मालिक को लगाया लाखों का चूना… दोस्तों के साथ मिलकर किया फ्रॉड, दुर्ग पुलिस ने महाराष्ट्र से पकड़ा

भिलाई। दुर्ग जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में प्रतिष्ठित केमिकल्स कंपनी के कर्मचारी ने अपने साथी के साथ मिलकर कंपनी के पैसों का गबन कर धोखाधड़ी किया। यह घटना श्री श्याम कैमिकल्स कंपनी, हथखोज से जुड़ी हुई है, जहाँ मार्केटिंग और रिकवरी मैनेजर के पद पर कार्यरत रविन्द्र सिंह ने कंपनी के मालिक को लाखों रुपये का चूना लगाया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए थे, लेकिन पुलिस ने साइबर सेल की मदद से मुख्य आरोपी रविन्द्र सिंह को नागपुर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब अन्य दो फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी कमल कुमार, श्री श्याम कैमिकल्स के प्रोपराइटर, ने पुलिस को लिखित आवेदन देकर बताया कि रविन्द्र सिंह ने कंपनी के पैसों को गबन करने के लिए अपने साथियों गितेश गिल और नवीन शर्मा के साथ साजिश रची। रविन्द्र सिंह ने फर्जी तरीके से गितेश गिल को मेटालिक्स कंपनी का मालिक और नवीन शर्मा को आरसी एलुमिनियम कंपनी का मालिक बनाकर कंपनी के 6,57,914 रुपये और अन्य निजी रकम अपने पास रख ली। उन्होंने इन पैसों का उपयोग कर्ज चुकाने और परिवारिक खर्चों में किया।

पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला (भापुसे) के निर्देश पर यह मामला गंभीरता से लिया गया और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए एक टीम बनाई गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) सुखनंदन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक हरिश पाटिल के मार्गदर्शन में पुरानी भिलाई थाना प्रभारी निरीक्षक महेश कुमार ध्रुव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मामले की जांच शुरू की।

साइबर सेल की मदद से आरोपी रविन्द्र सिंह को नागपुर से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने पूछताछ में अपराध को स्वीकार करते हुए बताया कि उसने और उसके साथियों ने कंपनी के पैसे हड़पने के लिए यह धोखाधड़ी की थी। आरोपी को अब न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। इस कार्रवाई में थाना जामुल के उपनिरीक्षक योगेश्वर वर्मा, प्रधान आरक्षक मनीष थापा, आरक्षक अरविंद मेढ़े और साइबर सेल के प्रधान आरक्षक बंजीर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में पत्नी से अवैध संबंध के शक में...

रायपुर: राजधानी रायपुर के राखी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गनोद से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पत्नी से अफेयर के शक में एक...

नाबालिग से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर भगाने का...

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में नाबालिग बच्ची को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले जाने और उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने के...

CG में तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलटी, युवक...

बालोद। जिले में शनिवार को एक तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो...

अवैध संबंध के शक में मर्डर : किराएदार ने...

रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे राखी थाना क्षेत्र के ग्राम गनौद में अवैध संबंध के शक को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले...