भिलाई में फिर एक युवक ने मौत को लगाया गले: अपने कमरे में फांसी के फंदे से लटका… बहन ने देखा, चल रही थी सांसे, फिर…

भिलाई। भिलाई में एक और युवक ने मौत को गले लगा लिया है। मिली जानकारी के अनुसार वैशाली नगर थाना क्षेत्र के कैंप-1 निवासी 21 साल के ईशू सिंह ने फांसी के फन्देपर लटक कर अपनी जान दे दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ईशू घर में अपने पिता प्रदीप सिंह और बहन के साथ रहता था। मां की मौत पहले ही हो चुकी है। पिता मजदूरी करते हैं।

बताया जा रहा है कि, ईशू शुक्रवार 7 मार्च को अपने घर पर कमरे में था। दोपहर करीब 12.30 बजे घरवालों ने जब उसके कमरे में झांककर देखा तो वो फंदे पर झूलता मिला। ईशू की बहन ने चिल्ला कर सा को बुलाया। आसपास के लोगों ने देखा कि, उसकी सांसे चल रही है। उन्होंने तुरंत उसे गमछे के फंदे से नीचे उतारा और बीएम शाह हॉस्पिटल ले गए। वहां उसका इलाज के दौरान दोपहर ढाई बजे मौत हो गई।

घटना क जानकारी मिलते ही वैशाली नगर पुलिस अस्पताल पहुंची। शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमॉर्टेम के लिए देर रात लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला भेज दिया गया। ईशू ने खुदकुशी क्यों की, यह स्पष्ट नहीं है। वैशाली नगर पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सरकार सवालों का जवाब देने के बजाय आवाज दबा...

दुर्ग। पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि विपक्ष की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनता की आवाज़ को मजबूती से...

नाबालिग छात्रा को बंधक बनाने के आरोप में शिक्षक...

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पेंड्रा में पदस्थ संस्कृत विषय के संविदा शिक्षक अमित शर्मा को नाबालिग छात्रा...

राज्यस्तरीय शूटिंग स्पर्धा में टॉपगन अकादमी का शानदार प्रदर्शन,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा 12 से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में रायपुर स्थित टॉपगन शूटिंग अकादमी के...

भिलाई में भीषण हादसा : डिवाइडर के बाद पेड़...

भिलाई। भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू में तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा करीब सुबह 4 बजे...