जिला स्तरीय मां परमेश्वरी महोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह: दुर्ग सांसद विजय और विधायक द्वय ललित और गजेंद्र हुए शामिल… MLA चंद्राकर बोले – “देवांगन समाज मेहनती समाज”

दुर्ग। दुर्ग जिला देवांगन समाज द्वारा अंजोरा बाई पास में आयोजित जिला स्तरीय मां परमेश्वरी महोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रूप दुर्ग सांसद विजय बघेल, दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव,सम्मिलित होकर देवांगन समाज की इष्ट देवी मां परमेश्वरी की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया और समाज एवं क्षेत्रवासियो की खुशहाली की कामना की।साथ ही समाज के उत्कृष्ट बच्चों, बुजुर्गो, महिलाओं को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस दौरान विधायक ललित चंद्राकर ने कहा,देवांगन समाज मेहनती समाज के रूप में माना जाता हैं छत्तीसगढ़ के निर्माण व समृद्धि में देवांगन समाज का महत्वपूर्व योगदान है, इससे पूर्ववर्ती भारतीय जनता पार्टी की सरकार समय तत्कालीन मुख्य मंत्री डॉ रमन सिंह द्वारा भी समाज के उत्थान हेतु बुनकरों का कर्ज माफ़ करने के साथ साथ उनके उत्थान हेतु विभिन्न योजनाएं चलाई गईं थीं विष्णुदेव सरकार द्वारा निचले स्तर तक योजनाओं के पहुंचने का कार्य किया जा रहा है।

आगे चंद्राकर ने किसी भी समाज के उत्थान के लिए शिक्षा बहुत ज़रूरी है शिक्षित समाज से ही देश का विकास संभव है साथ ही समाज के विकास के लिए एकता बहुत ज़रूरी है समाज के बिना मनुष्य के जीवन का महत्व नहीं है समाज वही जिसमें सब समाहित हो जाए आज समाज के उत्थान के लिए परस्पर एक दूसरे का सहयोग व कुछ पुरानी रूढ़िवादी विचारों व परंपरा को त्याग करने की आवश्यकता है तभी समाज आगे की ओर अग्रेषित हो पाएंगा और समाज में एकता व भाईचारा बना रहेगा।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा अध्यक्ष,सुरेन्द्र कौशिक ज,ओमप्रकाश देवांगन जी भिलाई जिला अध्यक्ष,पुरुषोत्तम देवांगन जी,पुराणिक देवांगन जी पाटन नगर पंचायत अध्यक्ष,योगेश निक्की भाले जी,शंकर लाल देवांगन जी,श्याम शर्मा जी,घनश्याम देवांगन जी,दिनेश देवांगन जी,महेश देवांगन जी,मनोहर देवांगन जी दुर्ग जनपद अध्यक्ष,कुलेश्वरी सुखदेव देवांगन जी,केवल देवांगन,चंद्रप्रकाश देवांगन,रिसाली मंडल अध्यक्ष अनुपम साहू, पुरैना – मरोदा मंडल अध्यक्ष राजु जंघेल अध्यक्ष देवांगन समाज मनोहर देवांगन,पूर्व मंडल अध्यक्ष अमृत देवांगन क्षेत्र के पार्षद सरिता देवांगन, सोनिया देवांगन, ईश्वरी साहू लखन देवांगन मोतीराम देवंगन कुलेश्वर देवांगन, रुपलाल देवांगन, राजेश, तेजा बाई,कुसुम,एवं समस्त देवांगन समाज के नागरिक गण उपस्थित रहे l

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मातम में बदली तीजा की खुशियां: पिकअप ने बाइक...

धमतरी। तीजा पर्व की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई। हादसा पुरूर के पास...

पत्नी से अवैध संबंध का शक, पति ने पड़ोसी...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पत्नी से अवैध संबंध होने के शक में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। प्रतापपुर...

दहेज में कार नहीं मिलने पर पत्नी को प्रताड़ित...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र के ग्राम उमरपोटी में नवविवाहिता की फांसी लगाकर आत्महत्या के मामले में मर्ग जांच के बाद पुलिस ने उसके पति...

यात्रियों की बढ़ी परेशानी, आज और कल रद्द रहेगी...

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज और कल कई ट्रेनें रद्द रहेंगी. दरअसल, उरकुरा स्टेशन यार्ड में रीमॉडलिंग का काम चल रहा है, जिसके चलते यह...