ईडी के छापे पर विधानसभा में जमकर हंगामा : कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने की नारेबाजी, कहा – ED की जांच नहीं, भाजपा की साजिश है, सदन से कांग्रेस विधायकों का वॉकआउट

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दसवें दिन आज विपक्ष ने जमकर नारेबाजी की। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर और ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी को लेकर विपक्ष ने नारेबाजी करते हुए जमकर हंगामा किया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने विपक्ष को शांत करने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी और विपक्ष ने सदन से वाकआउट कर दिया।

सदन की कार्यवाही शुरू होते ही कांग्रेस विधायकों ने ED की कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बताते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। उन्होंने भाजपा पर केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया। “ईडी की जांच नहीं, भाजपा की साजिश है!”, “कांग्रेस को बदनाम करने की चाल बंद करो!” जैसे नारों से सदन गूंज उठा।

काम नहीं आया विधानसभा अध्यक्ष की अपील

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने विपक्ष को शांत रहने की अपील की। उन्होंने कहा, “प्रश्नकाल में हंगामा न करें, शून्यकाल में इस मुद्दे को उठाने का मौका मिलेगा,” लेकिन विपक्षी विधायक नहीं माने और नारेबाजी जारी रखी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जामुल नगर पालिका के वार्डों के आरक्षण की तिथि...

दुर्ग। जामुल नगर पालिका परिषद के आगामी निर्वाचन को लेकर वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया निर्धारित कर दी गई है। नगर पालिका के वार्डों के...

तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, मंत्री...

रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब में रविवार को आयोजित महिला पत्रकारों का तीज महोत्सव पारंपरिक उल्लास, उमंग और आत्मीयता के रंगों से सराबोर रहा। कार्यक्रम...

दिल्ली में गिरी इमारत, दुर्ग के छात्र की मौत,...

दुर्ग/नई दिल्ली। दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को हुए भीषण इमारत हादसे में छत्तीसगढ़ के दुर्ग निवासी 20 वर्षीय छात्र युवराज सोनी...

​सह-नागरिकताः राष्ट्र निर्माण में भारतीय मुस्लिमों की भूमिका

नई दिल्ली। ​भारत दुनिया के सबसे विविध देशों में से एक है, जहाँ विभिन्न धर्मों, भाषाओं, संस्कृतियों और परंपराओं से संबंधित लोग रहते हैं।...