राजनांदगांव: ग्राम गिधवा में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस… प्रत्येक महिलाओं को दिया गया प्रतीक चिन्ह

राजनांदगांव। राजनांदगांव के ग्राम गिधवा में रविवार को जय माँ शारदा ग्राम संगठन के द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें ग्राम के प्रत्येक महिलाओ को प्रतीक चिन्ह के साथ स्वागत किया गया। महिलाओं द्वारा बढ़ चढ़ कर कार्यक्रम में हिस्सा लिया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में किरण विनोद बारले सदस्य जिला पंचायत राजनांदगांव, अध्यक्ष के रूप में खुमान साहू सरपंच, विशेष अतिथी डॉक्टर प्रियंका गेन्द्रे, दिव्या साहू पोस्ट मास्टर, नीति शर्मा, गणेश चौहान, एवं समस्त पंचगण मौजूद रहे। किरण बारले के द्वारा 19 महिला समूह के अध्यक्ष, मितानिन, स्वच्छग्रही दीदियों का श्रीफल एवं साल भेंटकर सम्मान किया गया। उक्त कार्यक्रम भव्य एवं वृहद रूप में रहा। इस कार्यक्रम के प्रेरणास्रोत लीलाधर साहू तथा पेमुराम साहू, विजय कोसरे, केतन साहू, ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष, सचिव एवं ग्राम गिधवा के समस्त मातृस्वरूपिणी महिलाएं उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग ग्रामीण में से 503.लाख रूपये की विभिन्न विकास...

दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर द्वारा लगातार क्षेत्र की जन आवश्यकताओं को...

Bhilai News : पार्षद इंजीनियर सलमान को फिर MIC...

दुर्ग। भिलाई नगर निगम के पार्षद पद से निष्कासित इंजी. सलमान को हाईकोर्ट से राहत मिलने के बाद निगम सरकार ने उन्हें फिर से...

NMDC बचेली परियोजना में यूनियन नेता पर यौन उत्पीड़न...

दंतेवाड़ा। एनएमडीसी के बचेली परियोजना में यूनियन नेता बी. राजा राव पर बचेली में कार्यरत एक महिला ने उसके खिलाफ यौन उत्पीड़न की गंभीर...

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित...

भिलाई। छत्तीसगढ़ के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से सौजन्य मुलाकात की। केंद्रीय गृहमंत्री...

ट्रेंडिंग