भिलाई निगम चुनाव की तैयारियों का जायजा : कल्याण कॉलेज में स्ट्रांग रूम और चुनाव सामग्री व्यवस्था का निरीक्षण

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई निर्वाचन 2026 को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी कड़ी में सेक्टर-7 स्थित कल्याण कॉलेज में निर्वाचन सामग्री के वितरण और वापसी के साथ स्ट्रांग रूम की व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर चुनाव से जुड़ी तैयारियों की स्थिति देखी और जरूरी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

स्ट्रांग रूम और सामग्री व्यवस्था पर फोकस

अधिकारियों ने कल्याण कॉलेज में निर्वाचन सामग्री के वितरण और मतदान के बाद उसकी वापसी के लिए की जा रही व्यवस्थाओं को देखा। इसके साथ ही स्ट्रांग रूम तैयार करने से संबंधित इंतजामों का भी निरीक्षण किया गया। मौके पर अधिकारियों ने उपलब्ध व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए निर्वाचन प्रक्रिया को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सुचारू रूप से संचालित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

समय-सीमा में व्यवस्था पूरी करने पर जोर

निरीक्षण के दौरान नगर निगम निर्वाचन से जुड़ी सभी आवश्यक तैयारियों को तय समय-सीमा के भीतर पूरा करने पर जोर दिया गया। अधिकारियों ने चुनाव से जुड़े कार्यों के दौरान विभिन्न विभागों और टीमों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया व्यवस्थित तरीके से पूरी कराई जा सके।

ये वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर अभिजीत सिंह, पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल, निगम आयुक्त सुरुचि सिंह, अपर कलेक्टर सिली थॉमस और अनुविभागीय दंडाधिकारी सोनल डेविड सहित निगम की टीम मौजूद रही।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई में हादसों से पहले निगम का एक्शन :...

भिलाई। शहर में जर्जर और क्षतिग्रस्त भवनों से होने वाली संभावित दुर्घटनाओं को रोकने के लिए नगर पालिक निगम भिलाई ने कार्रवाई शुरू की...

नंदनवन से आई दुखद खबर : 25 साल की...

रायपुर। नवा रायपुर स्थित नंदनवन जू एवं जंगल सफारी में लंबे समय से पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रही मादा हिमालयन भालू ‘फफोरी’ का...

मनेन्द्रगढ़ में दर्दनाक बस हादसा : पेड़ से टकराई...

मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ जिले में यात्रियों से भरी बस हादसे का शिकार हो गई। केल्हारी थाना क्षेत्र के सेमरमथानी मोड़ के पास बस...

भूपेश बघेल का सरकार पर बड़ा हमला : धान...

रायपुर। दशहरा के बाद पहली बार मीडिया से मुखातिब हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश सरकार पर कई मुद्दों को लेकर तीखा हमला...