भूपेश बघेल का सरकार पर बड़ा हमला : धान खरीदी, PSC और महतारी वंदन को लेकर घेरा, बोले- जवाब देना होगा

रायपुर। दशहरा के बाद पहली बार मीडिया से मुखातिब हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश सरकार पर कई मुद्दों को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने धान खरीदी की व्यवस्था, छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की परीक्षा, रायपुर के BTI ग्राउंड में प्रस्तावित व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स, महतारी वंदन योजना और महंगाई जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरा।

धान खरीदी को लेकर भूपेश बघेल ने कहा कि सरकार किसानों से धान खरीदने की व्यवस्था तक नहीं कर पा रही है। उन्होंने 1 नवंबर से धान खरीदी शुरू किए जाने की वकालत करते हुए सवाल उठाया कि क्या सरकार समय पर धान खरीदी करना ही नहीं चाहती। उन्होंने कहा कि सरकार को इस पूरे मामले पर स्पष्ट जवाब देना चाहिए।

PSC परीक्षा को लेकर उठाए सवाल

छत्तीसगढ़ PSC परीक्षा में पारदर्शिता को लेकर भी भूपेश बघेल ने सवाल खड़े किए। उन्होंने सरकार के ‘जीरो टॉलरेंस’ के दावों पर तंज कसते हुए परीक्षा में गड़बड़ी होने का आरोप लगाया और पूछा कि मामले की जांच क्यों नहीं की जा रही है। पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि सरकार में बैठे लोग परीक्षा पास करवाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने अभ्यर्थियों को उत्तर पुस्तिका उपलब्ध कराने की मांग की। साथ ही अब तक PSC अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं होने को भी उन्होंने सवालों के घेरे में बताया। भूपेश बघेल ने 2024 PSC परीक्षा रद्द करने और पूरे मामले की CBI से जांच कराने की मांग भी की।

BTI ग्राउंड में कॉम्प्लेक्स को बताया गलत

रायपुर में ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर भी पूर्व मुख्यमंत्री ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि राजधानी के लोगों को ट्रैफिक के नाम पर परेशान किया जा रहा है। भूपेश बघेल ने कहा कि कई मंत्री और अधिकारी राजधानी में दो-दो बंगले रखे हुए हैं और सभी मंत्रियों को राजधानी के सरकारी बंगले छोड़ देने चाहिए। उन्होंने रायपुर के BTI ग्राउंड में व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स बनाए जाने को गलत बताते हुए कहा कि इससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

महतारी वंदन के हितग्राहियों से वसूली का आरोप

महतारी वंदन योजना को लेकर भी भूपेश बघेल ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि योजना के हितग्राहियों की संख्या 70 लाख से घटकर 68 लाख हो गई है, जबकि पात्र हितग्राहियों की संख्या बढ़नी चाहिए। उन्होंने हितग्राहियों से वसूली किए जाने का आरोप भी लगाया। इसके साथ ही त्योहारों के दौरान बढ़ी महंगाई का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने कहा कि जनता महंगाई से परेशान है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए बघेल ने कहा कि केंद्र सरकार महंगाई कम करने में नाकाम साबित हुई है। उन्होंने प्रधानमंत्री के तेल बचाने की नसीहत देने और जन्मदिन पर लाखों दीये जलाने को लेकर भी सवाल उठाया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई में हादसों से पहले निगम का एक्शन :...

भिलाई। शहर में जर्जर और क्षतिग्रस्त भवनों से होने वाली संभावित दुर्घटनाओं को रोकने के लिए नगर पालिक निगम भिलाई ने कार्रवाई शुरू की...

भिलाई निगम चुनाव की तैयारियों का जायजा : कल्याण...

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई निर्वाचन 2026 को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी कड़ी में सेक्टर-7 स्थित कल्याण कॉलेज में निर्वाचन...

नंदनवन से आई दुखद खबर : 25 साल की...

रायपुर। नवा रायपुर स्थित नंदनवन जू एवं जंगल सफारी में लंबे समय से पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रही मादा हिमालयन भालू ‘फफोरी’ का...

मनेन्द्रगढ़ में दर्दनाक बस हादसा : पेड़ से टकराई...

मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ जिले में यात्रियों से भरी बस हादसे का शिकार हो गई। केल्हारी थाना क्षेत्र के सेमरमथानी मोड़ के पास बस...