राजनांदगांव: ग्राम गिधवा में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस… प्रत्येक महिलाओं को दिया गया प्रतीक चिन्ह

राजनांदगांव। राजनांदगांव के ग्राम गिधवा में रविवार को जय माँ शारदा ग्राम संगठन के द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें ग्राम के प्रत्येक महिलाओ को प्रतीक चिन्ह के साथ स्वागत किया गया। महिलाओं द्वारा बढ़ चढ़ कर कार्यक्रम में हिस्सा लिया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में किरण विनोद बारले सदस्य जिला पंचायत राजनांदगांव, अध्यक्ष के रूप में खुमान साहू सरपंच, विशेष अतिथी डॉक्टर प्रियंका गेन्द्रे, दिव्या साहू पोस्ट मास्टर, नीति शर्मा, गणेश चौहान, एवं समस्त पंचगण मौजूद रहे। किरण बारले के द्वारा 19 महिला समूह के अध्यक्ष, मितानिन, स्वच्छग्रही दीदियों का श्रीफल एवं साल भेंटकर सम्मान किया गया। उक्त कार्यक्रम भव्य एवं वृहद रूप में रहा। इस कार्यक्रम के प्रेरणास्रोत लीलाधर साहू तथा पेमुराम साहू, विजय कोसरे, केतन साहू, ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष, सचिव एवं ग्राम गिधवा के समस्त मातृस्वरूपिणी महिलाएं उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर एयरपोर्ट पर 25 अक्टूबर से बदलेगा फ्लाइट टाइम...

रायपुर। अगर आप रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से आने-जाने के लिए फ्लाइट लेने वाले हैं, तो यात्रा से पहले नया शेड्यूल जरूर देख...

भिलाई में हादसों से पहले निगम का एक्शन :...

भिलाई। शहर में जर्जर और क्षतिग्रस्त भवनों से होने वाली संभावित दुर्घटनाओं को रोकने के लिए नगर पालिक निगम भिलाई ने कार्रवाई शुरू की...

भिलाई निगम चुनाव की तैयारियों का जायजा : कल्याण...

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई निर्वाचन 2026 को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी कड़ी में सेक्टर-7 स्थित कल्याण कॉलेज में निर्वाचन...

नंदनवन से आई दुखद खबर : 25 साल की...

रायपुर। नवा रायपुर स्थित नंदनवन जू एवं जंगल सफारी में लंबे समय से पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रही मादा हिमालयन भालू ‘फफोरी’ का...