CG – प्रेमी जोड़े के बीच चल रहा था फाइट… अचानक आ गई प्रेमिका की मां… गुस्से में आकर प्रेमी ने उतार दिया मौत के घाट

CG

कवर्धा: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से एक बड़ी और हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां दिन दहाड़े एक युवक ने महिला की हत्या कर दी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई।

मिली जानकारी के अनुसार, कवर्धा जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक युवक अपनी प्रेमिका से मारपीट कर रहा था। इसी दौरान युवती की मां वहां पहुंची और बीच बचाव करने लगी। युवती की मां को देखने के बाद युवक आग बबूला हो उठा और लोहे की रॉड से उसपर हमला कर दिया। इस हमले में महिला को गंभीर चोट आई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली पुलिस की टीम ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नक्सलियों का डंप बरामद, जवानों ने नष्ट किए टिफिन...

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें भ्रामक :...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। इस्पात मंत्रालय ने...

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...