कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय रायपुर के कुलपति IAS महादेव कावरे ने छात्रों के साथ बिताया समय… सवाल-जवाब के साथ-साथ स्टूडेंट्स के शार्ट फिल्मों को भी देखें

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश का एकलौते सरकारी पत्रकारिता यूनिवर्सिटी कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय रायपुर के कुलपति महादेव कावरे आईएएस, आयुक्त रायपुर संभाग ने मंगलवार को जनसंचार विभाग के विद्यार्थी से उनकी शैक्षणिक प्रगति की चर्चा की और उनके कार्यों से संबंधित प्रश्न भी पूछे। जनसंचार विभाग के सेमीनार कक्ष में प्रायोगिक प्रस्तुतिकरण में तल्लीन छात्र-छात्राएं हर्षित हो गए जब बिना किसी औपचारिक प्रोटोकॉल के विश्वविद्यालय के कुलपति क्लास रूम में बैठकर उनकी शार्ट फिल्मों को देखा। बीएजेएमसी द्वितीय सेमेस्टर की छात्राएं एकता ठाकुर और मुस्कान भारती ने अपने प्रायोगिक कार्यों की जानकारी कुलपति से शेयर की। श्री कावरे ने उपस्थित विद्यार्थियों से कहा कि जनसंचार के क्षेत्र में असीम संभावनाएं है। जनसंचार की शिक्षा से वे भविष्य में बेहतर लोक संचारक की भूमिका से प्रदेश के विकास में अपना योगदान देगें।

पुस्तकालय और संदर्भ संग्रहालय का अवलोकन पश्चात कुलपति महादेव कावरे ने रीडिंग एरिया को उन्नत कर सर्व सुविधायुक्त करने और लाइब्रेरी ऑटोमेशन सॉफ्टवेयर को अपडेट करने कहा। कुलपति ने पुस्तकालय प्रभारी डॉ राजेंद्र मोहंती को निर्देशित किया है कि अध्ययन संकाय के विभागाध्यक्षों से पाठ्यक्रम के अनुरुप पुस्तकों की सूची तत्काल प्रस्तुत करें।

कुलपति महादेव कावरे ने प्रशासनिक भवन में अकादमिक, गोपनीय परीक्षा, स्थापना, स्टोर एवं वित्त विभाग का औचक निरीक्षण किया। कुलपति ने कुलसचिव सुनील कुमार शर्मा को ई-फाईलिंग सिस्टम, रिकार्ड रुम, ऑफिस आटोमेशन सहित विश्वविद्यालय की वेबसाइट अपडेशन के लिए आवश्यक निर्देश दिए। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के पालन में शैक्षणिक गुणवत्ता बेहतर बनाने और छात्रहित की योजनाओं के सुचारु संचालन के लिए दिशा-निर्देश दिए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मासूम बच्चे के लिए स्वेटर मांगना पड़ा भारी, पति...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के संबलपुर से घरेलू विवाद का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां अपने तीन माह के मासूम बच्चे...

बालोद के तोमन साहू ने रचा इतिहास, पैरा विश्व...

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के बेटे तोमन साहू ने अपनी शानदार उपलब्धि से देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। डौंडीलोहारा विकासखंड...

NH-53 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक से टकराई कार,...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर बावनकेरा चौक के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। संबलपुर से लौट रही एक...

माता हासी देवी की 200वीं जयंती : राष्ट्रपति मुर्मु...

रायपुर। पूज्य शदाणी दरबार की 5वीं पीठाधीश माता साहिब हासी देवी की 200वीं जयंती के अवसर पर रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी...