ऑनलाइन मानिटरिंग पोर्टल मुख्यमंत्री के हाथों शुभारंभ : अब राजस्व प्रकरणों के निराकरण कीहो सकेगी समीक्षा, मुख्यमंत्री कार्यालय से भी राजस्व प्रकरणों की होगी निगरानी…

भिलाई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय से राजस्व प्रकरणों के निर्धारित समय सीमा में निराकरण की समीक्षा के लिए ऑननलाइन मानिटरिंग पोर्टल का शुभारंभ किया। इस पोर्टल से नामांतरण, खाता विभाजन, सीमांकन, व्यपवर्तन और वृक्ष कटाई सहित अन्य राजस्व कार्यों का मुख्यमंत्री कार्यालय, राजस्व मंत्री कार्यालय सहित वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सतत् मानिटरिंग की जा सकती है।

राजस्व प्रकरणों का निराकरण लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत समय सीमा के भीतर किया जाना है। परंतु राजस्व प्रकरणों के निराकरण में विलम्ब होने से आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। आम नागरिकों की सुविधा व राजस्व प्रकरणों की सतत् समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री द्वारा राजस्व प्रकरणों के निराकरण की ऑनलाइन मानिटरिंग व्यवस्था किए जाने के निर्देश राजस्व विभाग को दिए गए थे।

नामांतरण, खाता विभाजन, सीमांकन, व्यपवर्तन तथा वृक्ष कटाई के समय सीमा के बाहर के अनिराकृत प्रकरणों के निराकरण के लिए भुइयां साफ्टवेयर में ऑनलाइन मानिटरिंग पोर्टल की व्यवस्था की गई है। प्रकरणों का समय पर निराकरण हो, इसके लिए मानिटरिंग पोर्टल से मुख्यमंत्री कार्यालय, राजस्व मंत्री कार्यालय, मुख्य सचिव कार्यालय, सचिव राजस्व विभाग, संचालक भू-अभिलेख, संभाग आयुक्त व जिला कलेक्टर के स्तर से सीधे मानिटरिंग किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फेसबुक पर प्यार का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म,...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में सोशल मीडिया के जरिए हुई दोस्ती एक युवती के लिए दर्दनाक साबित हुई। उत्तर प्रदेश के एक युवक ने...

पारिवारिक विवाद में डबल मर्डर : देवर ने की...

बेमेतरा। जिले के दाढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घोरेघाट में पारिवारिक विवाद ने बुधवार को खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि एक देवर ने...

पूर्व सीएम भूपेश बघेल के चुनाव पर हाईकोर्ट में...

बिलासपुर। हाईकोर्ट ने भूपेश बघेल की चुनाव याचिका को निरस्त करने की मांग को खारिज कर दिया है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल...

CG News : विवाद के बाद पति-पत्नी ने लगाई...

गरियाबंद। जिले के जुगाड़ थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पायलीखण्ड गांव के जंगल में बुधवार को पति-पत्नी के शव पेड़ से...