सांसद को जन्मदिन की बधाई देने उमड़ी भीड़ : विजय बघेल ने कहा – जनता का स्नेह, आशीर्वाद ही मेरे लिए सबसे बड़ी पूंजी

भिलाई। दुर्ग लोकसभा के सांसद विजय बघेल के जन्मदिन के अवसर पर बधाई देने लोगों की भीड़ उमड़ी हुई है। आज सुबह श्री भ्रदे्श्वर महाकाल शिव मंदिर सेक्टर 05 भिलाई मंदिर के नवनिर्माण हाल का लोकार्पण सांसद विजय बघेल के करकमलों से किया गया। तत्पश्चात मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने उनके जन्मदिन के अवसर पर महापुजा , महाआरती, महाप्रसाद वितरण किया।

सांसद विजय बघेल अपनी धर्मपत्नी रजनी बघेल के साथ पूजा अर्चना कर मंदिर समिति के पदाधिकारियों के साथ में केक काटा। लोगों ने उन्हें उनके जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इसी तरह गणेश मंदिर , जगन्नाथ मंदिर में अपनी धर्मपत्नी रजनी बघेल के साथ पूजा अर्चना कर घर की गौ माता की पूजा अर्चना कर खिचडी खिलाकर गौ माता से आशीर्वाद लिया। तत्पश्चात सांसद विजय बघेल की रंगोली से उनकी चित्रकला उनके चित्रकार प्रदर्शन करने वालों को बधाई दी। इसके पश्चात लड्डुओं से तौला गया।

सांसद विजय बघेल ने कहा कि आप सब देव तुल्य जनता का प्रेम आशीर्वाद ही मेरे लिए सबसे बड़ी पूंजी है। मैं सदैव ऋणी रहूँगा! सभी का सहयोग और साथ बना रहे। ऐसी ईश्वर से कामना करता हूं। इस अवसर पर प्रमुख रूप से ललित चंद्राकर विधायक गजेंद्र यादव, डोमन लाल कोर्सेवाडा, विधायक रिंकेश सेन, संजय बघेल, शशिकांत बघेल, अलका बाघमार महापौर दुर्ग, मीना वर्मा नगर पालिका अध्यक्ष, विधानद कुशवाहा नगर पालिका अहिवारा सहित सैंकड़ों जनप्रतिनिधि एवं भाजपा के सम्मानित कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक समेत अत्यधिक संख्या में सैकड़ों लोग बधाई देने पहुँचे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG: बच्चे की थेरेपी कराने गई डॉक्टर की पत्नी...

CG अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक निजी अस्पताल के डॉक्टर की पत्नी ने...

CG: रील शूटिंग… आर्थिक तंगी और फिर लूट! सोने...

CG दुर्गकोंदल। सोशल मीडिया पर रील और कंटेंट बनाने का शौक आज के युवाओं को किस कदर अपराध की राह पर धकेल रहा है, इसका...

चोरी का कोयला खरीद-बिक्री करने वाला कारोबारी समेत तीन...

दुर्ग। दुर्ग जिले के खुर्सीपार थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी के कोयले के अवैध कारोबार का बड़ा खुलासा करते हुए एक कोयला कारोबारी समेत...

CG Crime : अश्लील वीडियो देखने के नाम पर...

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के गांधीनगर थाना क्षेत्र की एक शिक्षिका को अश्लील वीडियो देखने के नाम पर गिरफ्तारी का डर दिखाकर 4 लाख 50 हजार...